फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu offers prayers at Shree Jagannath Temple news in hindi

ओडिशा: आम लोगों की तरह सड़क पर चलीं, भगवान के समक्ष टेके घुटने, राष्ट्रपति मुर्मू ने की जगन्नाथ मंदिर में पूजा

Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 04 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा और पुरी के सांसद संबित पात्रा समेत अन्य लोग शामिल थे।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu offers prayers at Shree Jagannath Temple news in hindi
राष्ट्रपति मुर्मू ने की जगन्नाथ मंदिर में पूजा - फोटो : X/President Of India

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को आम जनता की तरह पुरी की सड़कों पर पैदल चलकर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। ग्रैंड रोड पर एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति मुर्मू जैसे ही सड़क पर आम श्रद्धालिओं की तरह चलने लगीं, रोड के दोनों किनारों पर लोग खड़े हो गए और उनका स्वागत करने लगे। मंदिर को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे कि देश के पहले नागरिक (राष्ट्रपति मुर्मू) को मंदिर के गर्भगृह में सहोदर देवताओं (भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ) के दर्शन आसानी से मिल सकें।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी भी दर्शन करने पहुंचीं
इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा और पुरी के सांसद संबित पात्रा समेत अन्य लोग शामिल थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "मैंने भगवान से आशीर्वाद मांगा और भारत के लोगों के लिए प्रार्थना की और उनकी भलाई की कामना की।" उन्होंने मंदिर के अंदर 30 मिनट बिताए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने देवताओं के समक्ष घुटने टेककर प्रणाम किया
मंदिर में पहुंचने के बाद श्री जगनबाथ मंदिर प्रशासन ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति को दर्शन कराने वाले सेवायत राजरतन महापात्रा ने बताया कि उन्होंने गर्भगृह में स्थित दोनों देवताओं के समक्ष घुटने टेककर उन्हें प्रणाम किया और उनकी आरती उतारी। मंदिर परिसर के अंदर उन्होंने मां बिमला और मां लक्ष्मी की भी पूजा की। राजरतन महापात्रा ने कहा कि देश के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए मंदिर के ऊपर उनके नाम का एक झंडा बांधा गया है। पुलिस ने बताया कि पुरी में राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रपति शहर में एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed