फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president droupadi murmu nashik trimbakeshwar simhastha kumbh mela dhwajarohan

नासिक कुंभ मेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम फडणवीस ने किया ध्वजारोहण, रामकुंड में पूजा-अर्चना से शुरुआत

Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नासिक
पीटीआई, नासिक Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 31 Oct 2026 06:39 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरुआत के अवसर पर रामकुंड में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद धार्मिक ध्वज फहराकर 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न किया।

विज्ञापन
president droupadi murmu nashik trimbakeshwar simhastha kumbh mela dhwajarohan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की शुरुआत के उपलक्ष्य में 'ध्वजारोहण' समारोह संपन्न किया। उन्होंने गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद धार्मिक ध्वज फहराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्र पवार के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला एक प्राचीन, समृद्ध परंपरा है। कुंभ के आयोजन से युवा पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत और सदियों पुराने मूल्यों से जुड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर में आयोजित एक समानांतर कार्यक्रम में दोपहर 12:02 बजे पारंपरिक ध्वज फहराया। शुक्रवार को 'सिंहस्थ कुंभ मेला महाध्वज ग्राम परिक्रमा' का आयोजन किया गया। यह परिक्रमा तपोवन मैदान से शुरू होकर, संतों-महंतों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामतीर्थ पंचवटी से गुजरी और रामकुंड पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र से शुरू हो रहा है दो राज्यों का दौरा
सिंहस्थ महाकुंभ के अवसर पर आयोजित ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह के बाद राष्ट्रपति मुर्मू एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। उनके दौरे को महाकुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिन का महाराष्ट्र और हरियाणा के दौरा आज से शुरू हुआ है। महाराष्ट्र दौरे में नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम के बाद अगले दिन हरियाणा में रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू कुरुक्षेत्र में राज्य के गठन के 60 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी में यह बताया गया है।


हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर समारोह
महाराष्ट्र दौरे के बाद राष्ट्रपति एक नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाएंगी। यहां वह राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल होंगी। इसके अलावा, वह गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी से जुड़े वार्षिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed