फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu to address nation of the eve of Republic day

Republic Day: 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Wed, 25 Jan 2023 06:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 06:42 AM IST
विज्ञापन
President Draupadi Murmu to address nation of the eve of Republic day
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन के एक बयान के अनुसार, संबोधन शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगी मुख्य अतिथि 
वहीं, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि जबकि केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू विशिष्ट अतिथि होंगे। भारत का चुनाव आयोग हर साल अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2023 का विषय ‘मतदान बेमिसाल, वोट जरूर डालेंगे हम’ है। यह युवा मतदाताओं को समर्पित है। इसका मकसद राजनीति और चुनाव प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना है।
विज्ञापन


11वें मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार भी वितरित करेंगी। इसमें राज्यों से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव अधिकारी और कर्मचारी 2022 में हुए चुनावों के दौरान अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके अलावा आईटी पहलों, सुरक्षा एवं चुनाव प्रबंधन, चुनाव की पहुंच सब तक, मीडिया घरानों,विभिन्न हितधारकों, आयोग के आइकॉन, मंत्रालयों और मतदाता भागीदारी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed