फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu urges to adopt the ideals of Jesus Christ on the eve of Easter

Easter: राष्ट्रपति मुर्मू ने ईसा मसीह के आदर्शों को अपनाने का किया अनुरोध, ईस्टर की दी शुभकामनाएं

Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
सार

राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu urges to adopt the ideals of Jesus Christ on the eve of Easter
Draupadi Murmu - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। इस बधाई के साथ उन्होंने लोगों को प्रभु ईसा मसीह के मूल्यों को अपनाकर समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाने का आग्रह भी किया। ईसा मसीह के पुनरुत्थान के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्यार और करुणा का प्रतीक है। सच्चाई और न्याय के लिए प्रभु ईसा मसीह ने अपने प्राणों की आहुति देकर कर हमे प्यार और माफ करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का जीवन करुणा और बलिदान का एक आदर्श उदाहरण है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- "आइए हम भी ईसा मसीह के आदर्शों को अपनाकर अपने समाज में प्रेम और सद्भाव फैलाएं और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।" इसे लेकर राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed