फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi murmu Odisha Visit Talked to medical students at Raj Bhavan

Odisha: राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में मेडिकल छात्रों से की बात, जरूरतमंदों की मदद के लिए किया प्रेरित

Wed, 26 Jul 2023 02:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 02:35 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले राजभवन में आयोजित अटूट बंधन परिवार की एक बैठक में शामिल हुईं। अटूट बंधन परिवार एक गैर-लाभकारी संगठन है। संगठन आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने वाले मेडिकल छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। राष्ट्रपति ने परिवार के लाभार्थी छात्रों से बातचीत की।

विज्ञापन
President Draupadi murmu Odisha Visit Talked to medical students at Raj Bhavan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Twitter

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर 25 जुलाई से वे तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाईअड्डे पर राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित अन्य गणमान्यों ने उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे से राजभवन तक की सड़क पर लोक कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां की।

विज्ञापन




गैर लाभकारी संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुईं मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू सबसे पहले राजभवन में आयोजित अटूट बंधन परिवार की एक बैठक में शामिल हुईं। अटूट बंधन परिवार एक गैर-लाभकारी संगठन है। संगठन आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने वाले मेडिकल छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। राष्ट्रपति ने परिवार के लाभार्थी छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अटूट बंधन के लाभार्थियों को अन्य छात्रों को उनके पेशे और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करने का सुझाव देती हूं। उन्होंने कहा कि यदि आप जरूरतमंद छात्रों की मदद करते हैं तो यह एक श्रृंखला बन जाएगा। इससे कई वंचित प्रतिभाशाली छात्र लाभांवित हो सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा बुधवार का कार्यक्रम
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन की तस्वीर वाला एक विशेष केक भी काटा। मुर्मू राजभवन परिसर में कलिंग अतिथि निवास की नींव रखी। बुधवार को राष्ट्रपति कटक के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वे चंडी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और उत्कल गौरव मधुसूदन दास के आवास पर जाएंगी और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। इसके अलावा मुर्मू नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मस्थली और नेताजी संग्रहालय का दौरा भी करेंगी। कटक में राष्ट्रपति ओडिशा न्यायालय के 75वें वार्षिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगी। राष्ट्रपति नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की भी शोभा बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा गुरुवार का कार्यक्रम
गुरुवार को राष्ट्रपति राजभवन में विशेष रूप से आदिवासी समूहों के सदस्यों के साथ बात करेंगी। इसके अलावा वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की थीम भी लॉन्च करेंगी। भुवनेश्वर के दसाबतिया इलाके में राष्ट्रपति लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगी। पुलिस ने राष्ट्रपति की यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। भुवनेश्वर डीसीपी प्रतीक सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed