फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President and Hardeep Puri honoured representatives of states Swachhta Survey 2023

Swachhta Survey: राष्ट्रपति और हरदीप पुरी ने राज्यों के प्रतिनिधियों का किया सम्मान, इंदौर-सूरत स्वच्छ शहर

Fri, 12 Jan 2024 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Jan 2024 06:19 AM IST
सार

राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा चौथे स्थान पर है। इसके बाद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा और बिहार शीर्ष 15 में शामिल हैं।

विज्ञापन
President and Hardeep Puri honoured representatives of states Swachhta Survey 2023
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का परिणाम जारी किया। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लगातार सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा। सूरत को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा।

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों  में महाराष्ट्र पहले, मध्य प्रदेश दूसरे व छत्तीसगढ़ तीसरे पायदान पर है।  उत्तर प्रदेश में नोएडा को पांच सितारा स्वच्छ शहर के सम्मान से नवाजा गया है। 5 स्टार पाने वाला यह इकलौता शहर है। वहीं, 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले नगर निगम क्षेत्रों में सबसे साफ शहरों में गाजियाबाद यूपी में पहले और पूरे देश में 18वें स्थान पर है। गंगा के किनारे बसे सबसे साफ शहरों में वाराणसी पहले व प्रयागराज दूसरे स्थान पर है।  सर्वश्रेष्ठ सफाईमित्र सुरक्षित शहर चंडीगढ़ रहा। सर्वे में एक लाख से कम आबादी वाले सभी शहरों में महाराष्ट्र के सासवड को पहला पुरस्कार मिला। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के पाटन व महाराष्ट्र के लोनावला को क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान मिला।  प्रगति मैदान के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इन राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।  

विज्ञापन

यूपी देश में 9वें स्थान पर
राज्य श्रेणी में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा चौथे स्थान पर है। इसके बाद तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा और बिहार शीर्ष 15 में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर, सूरत व नवी मुंबई को कचरा मुक्त श्रेणी में 7 स्टार
इंदौर, सूरत और नवी मुंबई को  कचरा मुक्त श्रेणी में 7 स्टार रेटिंग मिली है। इसके लिए डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा उत्पादन और प्रबंधन, घरेलू और व्यावसायिक क्षेत्र में सफाई, जल संरचनाओं की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई को पैरामीटर के तौर पर रखा गया था। इस बार कुल 9,500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है। इसमें सेवा स्तर पर प्रगति में 4,525, प्रमाणन पर 2,500 और लोगों के फीडबैक पर 2,475 अंक दिए गए।

यूपी के 65 शहर कचरा मुक्त
उत्तर प्रदेश में 65 शहर कचरा मुक्त प्रमाणित हुए हैं। इनमें वन स्टार के 56, थ्री स्टार के 8 और फाइव स्टार का एक शहर है। यूपी इस वर्ष कई और कचरा मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed