फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidency University Dean left campus due to constant agitation by students

प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय: छात्रों के लगातार आंदोलन के चलते डीन ने छोड़ा परिसर

Thu, 20 Feb 2020 06:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 20 Feb 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Presidency University Dean left campus due to constant agitation by students
प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय

कोलकाता के प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण मैती ने विश्वविद्यालय के घेराव के चलते बुधवार सुबह 10 बजे कैंपस छोड़ दिया। छात्रों का यह घेराव-प्रदर्शन लगातार छह दिनों से चल रहा था। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी कि मैती 13 फरवरी को 3.30 बजे छात्रों से घिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने बुधवार को परिसर छोड़कर अपनी कार में सवार हुए और निकल गए। यही नहीं छात्रों की घेराबंदी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि 30 आंदोलनकारी छात्र परिसर की गैलरी में ही सो गए। 
विज्ञापन


छात्र अपने आंदोलन पर पूरी तरह से अड़े हुए हैं। इनका कहना है कि जब तक हमें आश्वासन नहीं मिल जाता कि हमारे मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए पूरा किया जाएगा, तब तक हम डीन के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांग है कि उन्हें हिंदू हॉस्टल के तीन मरम्मत किए जा रहे वार्डों में तत्काल प्रवेश दिया जाए और साल्ट लेक में लड़कियों के छात्रावास के लिए उचित स्वच्छता सुविधाएं भी मिलें। छात्रों का कहना है कि हमने आंदोलन करने से पहले हमने डीन से बहुत आग्रह किया कि हॉस्टल में हमारी मजबूरी को समझें।  


एक छात्र ने बताया कि डीन हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेते और हमारी समस्याओं के समाधान से साफ इंकार कर देते हैं। हमारे मुद्दों पर आश्वासन देने के लिए केवल कुलपति ही एक सक्षम अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed