फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prepration of indian national congress for state assembly of uttar pradesh and punjab

शीला की नई सियासी पारी में रोड़ा बन सकता है टैंकर घोटाला

Sat, 18 Jun 2016 02:50 AM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
prepration of indian national congress for state assembly of uttar pradesh and punjab
ब्राह्मण होने, यूपी कनेक्शन और दिल्ली में विकास कार्यों की वजह से शीला को यूपी में तवज्जो - फोटो : PTI

दिल्ली का करीब 400 करोड़ का टैंकर घोटाला पूर्व सीएम  शीला दीक्षित की नई सियासी पारी खेलने में रोड़ा बन सकता है।  शीला दीक्षित  का नाम जोरशोर से  कांग्रेस की तरफ से यूपी में बतौर सीएम और पंजाब के  प्रभारी के तौर पर कई दिन से चल रहा है। सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के भी कई मायने  निकाले जा रहे हैैं।

विज्ञापन


कुल मिला कर कांग्रेस की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  पंजाब के प्रभारी बनाए गए कमलनाथ को विपक्ष के हमले के बाद पद छोड़ना पड़ा।  हरियाणा में 14 विधायकों की पार्टीलाइन से अलग और यूपी में कई विधायकों की क्रॉस वोटिंग से भी पार्टी की काफी किरकिरी हुई है। यूपी में अपनी खोई  जमीन हासिल के लिए कांग्रेस की तरफ से  शीला दीक्षित का नाम सामने  आ रहा था।
विज्ञापन


इसके पीछे शीला का ब्राह्मण होना, उनका यूपी कनेक्शन  और दिल्ली में  कराया विकास आधार बन रहा था। बृहस्पतिवार को  ही शीला का नाम तेजी से सीएम  के लिए उछला और इसी दिन  उनके खिलाफ 400 के टैंकर घोटाले में  आरोपी होने  के कारण  जांच शुरू कर दी गई।  हालंकि शीला दीक्षित ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि टैंकर खरीद की प्रक्रिया में भाजपा  भी शामिल थी।  कोई गड़बड़ नहीं हुई है।  मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।   लेकिन माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कड़े तेेवर से इस मामले का आसानी से समाप्त होने की उम्मीद  कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों  का मानना है कि इस घोटाले  में आरोपी बनने  के बाद कांग्रेस एक नए विवाद से बचने के लिए शीला को बड़ी जिम्मेदारी देगी यह संभावना कम ही है। पहले माना जा रहा था कि एक दो दिन में  शीला को यूपी या पंजाब में  जिम्मेदारी सौपी जा सकती है। 

सूत्रों की मानें तो शीला दीक्षित की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के भी अब कई मायने निकाले जा रहे हैं।  कांग्रेस के एक खेमे  का मानना है कि सोनिया गांधी को शीला दीक्षित ने टैंकर घोटाले पर अपनी सफाई  दी। जबकि कुछ लोगों  का मानना है कि मुलाकात का विषय यूपी और पंजाब में जिम्मेदारी सौंपने  पर चर्चा रहा।


माना जा रहा है कि कांग्रेस के यूपी प्रभारी  गुलाम नबी आजाद ने भी बृहस्पतिवार को टैंकर घोटाला उछलने के बाद  बयान दिया था। जिसमें कहा था कि यूपी में सीएम के  चेहरे के साथ कांग्रेस उतरेगी जरूर लेकिन  अभी किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed