फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparations for the construction of the Ram Temple underway at Ram Janmabhoomi Temple workshop

अयोध्या में वर्कशॉप, राम मंदिर बनाने की चल रही है तैयारी

Sun, 13 Aug 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Sun, 13 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the construction of the Ram Temple underway at Ram Janmabhoomi Temple workshop
ayodhya case
राम जन्मभूमि विवाद को लेकर हो रही खींचातानी के बीच अयोध्या में राम जन्मभूमि टेंपल वर्कशॉप में विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने की तैयारियों को जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले जन्मभूमि न्यास और श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द हो जाएगा। अगर अब मंदिर नहीं बनेगा तो भला कब बनेगा।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में योगी की सरकार है और केंद्र में मोदी की सरकार। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार बनने के बाद से देश की ताकत बढ़ी है। नृत्यगोपाल दास ने कहा कि अब देश भर में राम मंदिर निर्माण का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर कोई चाहता है कि मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए। लिहाजा अब सरकार को चाहिए कि बीच का रास्ता निकालकर प्रयास करे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार बनने के बाद विश्व के मानचित्र पर भारत एक नई ताकत बनकर उभरा है।


गंगा और यमुना की सफाई की जा रही है। मथुरा और अयोध्या के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। धार्मिक शहरों का विकास कराया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि अच्छे काम हो रहे हैं। संतों का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed