{"_id":"629293ef986cbe03293861a4","slug":"preparation-for-recruitment-in-army-after-two-years-with-new-policy-there-will-be-four-years-of-short-service-for-level-below-the-officer-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Recruitment: सेना में दो साल बाद नई नीति से भर्ती करने की तैयारी, अधिकारी से नीचे स्तर के लिए चार साल का शॉर्ट सर्विस होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army Recruitment: सेना में दो साल बाद नई नीति से भर्ती करने की तैयारी, अधिकारी से नीचे स्तर के लिए चार साल का शॉर्ट सर्विस होगा
Sun, 29 May 2022 07:58 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 29 May 2022 07:58 AM IST
सार
नई नीति के तहत भर्ती होने वाले जवानों का कार्यकाल छह महीने के प्रशिक्षण समेत कुल चार वर्ष का हो सकता है। बताया जा रहा है कि नई नीति के तहत भर्ती होने वाले जवानों को सेना छोड़ते समय कुछ लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विस्तार
कोरोना के कारण पिछले दो साल से बंद सेना की भर्ती फिर शुरू करने की तैयारी हो गई है। हालांकि इस बार एक नई नीति के तहत भर्ती की बात कही जा रही है। इस नीति के तहत अधिकारी से नीचे के पदों पर अल्प अवधि (शॉर्ट सर्विस) के लिए सेना में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इस नीति के तहत भर्ती होने वाले जवानों का कार्यकाल छह महीने के प्रशिक्षण समेत कुल चार वर्ष का हो सकता है। बताया जा रहा है कि नई नीति के तहत भर्ती होने वाले जवानों को सेना छोड़ते समय कुछ लाख रुपये का एकमुश्त पैकेज दिया जाएगा। कुछ जवानों को चार साल पूरा होने के बाद दोबारा स्क्रीनिंग के जरिये नियमित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस वर्ष अगस्त से लेकिन दिसंबर के बीच देश के अलग-अलग इलाकों में सेना भर्ती के लिए रैलियां आयोजित होंगी। इस बारे में क्षेत्रीय सैन्य कमानों को पत्र भेजा जा चुका है। बड़े स्तर पर होने वाली भर्तियों के लिए स्क्रीनिंग बोर्ड और मेडिकल अफसरों की तैनाती के आदेश भी दे दिए गए हैं। भर्ती की तैयारियों के साथ आवेदन प्रक्रिया का खाका भी बन गया है। हर भर्ती रैली से 45 दिन पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
कोरोना के आरंभ से बंद है भर्ती
मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत से पहले देश में एक अप्रैल से 30 सितंबर और एक अक्तूबर से 31 मार्च के बीच भर्ती रैलियों का आयोजन होता था। महामारी शुरू होने के बाद इन रैलियों का आयोजन बंद कर दिया गया था। कोरोना की स्थिति में सुधार और देश में काम-काज सामान्य होने के बाद भी सेना में भर्ती नहीं होने को लेकर युवाओं में नाराजगी बढ़ रही थी। संसद में भी इसे लेकर सवाल उठ चुका है। नए सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही थी।