{"_id":"60d524de8ebc3ed7835f4bab","slug":"pregnant-women-will-also-get-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination: गर्भवतियों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, तैयारियों में जुटी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vaccination: गर्भवतियों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, तैयारियों में जुटी सरकार
Fri, 25 Jun 2021 06:06 AM IST
Jeet Kumar
परीक्षित निर्भय , नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय , नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 06:06 AM IST
सार
- एक से दो सप्ताह के बीच जारी हो सकते हैं नए निर्देश
- स्वास्थ्य मंत्रालय को मिल चुकी है विशेष समिति की सिफारिश
- टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों ने कहा, सिफारिशों के आधार पर तैयार हो रही हैं गाइडलाइन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत में भी जल्द ही गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का रास्ता साफ हो सकता है। केंद्र सरकार ने अभी तक स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ही कोरोना टीकाकरण में शामिल करने की अनुमति दी है लेकिन जल्द ही सरकार गर्भवती महिलाओं को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी करने जा रही है। जानकारी मिली है कि एक से दो सप्ताह के बीच सरकार राज्यों को यह निर्देश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को विशेष समिति की ओर से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की सिफारिश मिल चुकी है जिसके आधार पर मंत्रालय में मौजूद टीकाकरण शाखा दिशा-निर्देश तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा है कि सिफारिशों के आधार पर दिशा-निर्देश तैयार की जा रही हैं। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को कोविशील्ड, कोवाक्सिन और स्पतूनिक वैक्सीन मिल सकेगी।
विज्ञापन
अमेरिका समेत कई देशों में मंजूरी
अमेरिका, ब्रिटेन, इस्राइल और बेल्जियम जैसे देशों में गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण प्राथमिकता सूची में रखा गया है। इनके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी अंतरिम रिपोर्ट के जरिए गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की सलाह दे चुका है। इनका मानना है कि जिन गर्भवती महिलाओं में सह रुग्णता है और वह कोरोना संक्रमण के उच्च जोखिम में है तो उन्हें वैक्सीन दी जा सकती है।
डब्ल्यूएचओ और अध्ययनों के आधार पर बन रहे दिशा निर्देश
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई देशों ने गर्भवती माताओं के लिए टीकाकरण को प्राथमिकता दी है। इसे ध्यान में रखते हुए और हमारे टीकों के सुरक्षा प्रोफाइल के कठोर अध्ययन के बाद विशेषज्ञ समिति ने गर्भवती महिला को कोविड -19 टीकाकरण के लिए योग्य बनाने की सिफारिश की है।
उन्होंने बताया कि दिशा निर्देशों को डब्ल्यूएचओ सहित अन्य अध्ययनों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। अभी तक गर्भवती महिलाओं को लेकर सीमित अध्ययन सामने आए हैं लेकिन जिन देशों में पहले से टीकाकरण हो रहा है वहां के अनुभवों को भी आधार माना गया है।
28 मई को भी दी गई सिफारिश
28 मई को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की बैठक में भी गर्भवती महिलाओं को लेकर चर्चा हुई थी। उस दौरान विशेषज्ञों ने इन महिलाओं के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की सिफारिश की थी। वहीं मंत्रालय से जानकारी मिली है कि आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव की निगरानी में गठित एक अन्य समिति ने भी ऐसी सिफारिश की हैं जिनके आधार पर अब आगे की तैयारी की जा रही है।