फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pregnant woman challenged abortion law

24 हफ्ते की गर्भवती महिला ने दी गर्भपात कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Thu, 21 Jul 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman challenged abortion law

सुप्रीम कोर्ट एक महिला की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए तैयार हो गया है जिसमें गर्भपात कानून को चुनौती दी गई है। मालूम हो कि कानून 20 हफ्ते से अधिक के गर्भ को गिराने की इजाजत नहीं देता भले ही वह मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक हो।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति अनिल आर दवे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने इस याचिका पर बृहस्पतिवार को उस पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए कहा, जो इस तरह की याचिका पर पहले से ही सुनवाई कर रही है। बुधवार को वरिष्ठ वकील कॉलिन गोंसाल्विस ने बुधवार को पीठ को बताया कि इस मामले में जल्द सुनवाई की दरकार है क्योंकि गर्भवती महिला की जान खतरे में है।
विज्ञापन


याचिका में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पूर्व प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। याचिका में कहा गया है कि 20 हफ्ते से अधिक के गर्भ को गिराने की इजाजत नहीं देने का कानून अतार्किक, भेदभावपूर्ण और मनमाना है। याचिकाकर्ता महिला को गर्भधारण किए 24 हफ्ते हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed