फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pre planting of paddy in Punjab will help improve air quality

पंजाब में धान की रोपाई पहले करने से वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी: एनजीटी

Sat, 09 Nov 2019 04:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
Pre planting of paddy in Punjab will help improve air quality
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक याचिका पर आदेश देने से इनकार कर दिया है। याचिका में पंजाब सरकार की उस अधिसूचना को चुनौती दी गई थी जिसमें धान की रोपाई को एक सप्ताह पहले करने की बात कही गई थी। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि इससे अगली फसल के लिए ज्यादा समय मिलेगा और वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा।

विज्ञापन


पंजाब के  रहने वाले जय गोपाल धीमान ने पंजाब सरकार की अधिसूचना के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। दरअसल 4 जून को पंजाब सरकार ने किसान संगठनों की मांगों को देखते हुए धान की बुआई को 20 जून के बजाए एक सप्ताह पहले 13 से करने की एक अधिसूचना जारी की थी। संगठनों की शिकायत थी देर से बुआई के कारण फसलों में अत्यधिक नमी रहती है।
विज्ञापन


एनजीटी अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की पीठ ने कहा कि यह तथ्य है कि रोपाई की तारीख आगे बढ़ाने से अगली फसल के लिए और समय मिलेगा जिससे वायु की गुणवत्ता बनी रहेगी। इन तथ्यों के मद्देनजर हमें ऐसा कोई कारण नहीं लगता कि इसमें और फैसला दिया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एक समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि रोपाई की तारीख बदलकर 20 जून करने से भूजल बचाने में मदद मिलेगी और पराली जलाने से होने वाला वायु प्रदूषण रुकेगा। एनजीटी द्वारा गठित समिति में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय एवं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एक-एक वैज्ञानिक शामिल हैं।

समिति ने कहा कि धान की अल्पकालिक किस्मों की उपलब्धता से पानी की बचत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed