{"_id":"58e402944f1c1b3c5e5b4499","slug":"pre-monsoon-rain-in-delhi-ncr-and-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से गिरा पारा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से गिरा पारा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी
amarujala.com, Presented By : संदीप भ्ाट्ट
Updated Wed, 05 Apr 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चली धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सुबह बूंदाबांदी तो रात को कुछ जगह हल्की बारिश हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर 39 डिग्री दर्ज हुआ था, जो मंगलवार को गिरकर 36.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 21.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
राजस्थान में कुछ जगह व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू भी चली। तो वहीं जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर जगह और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फ भी पड़ी। पंजाब में कुछ जगह, हरियाणा और राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। अधिकतम तापमान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह सामान्य से 5 डिग्री से भी ज्यादा ऊपर रहा तो उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान व यूपी में कई जगह, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगह सामान्य से 3-5 डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया।
पहाड़ो पर बारिश-बर्फबारी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं तेज बारिश या बर्फ पड़ेगी, तो दक्षिणी पूर्वी यूपी में लू चलेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी-गरज और छींटे के साथ-साथ ओले भी पड़ सकते हैं। 6 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ वैसा ही मौसम बन रहा है, जबकि उत्तराखंड और यूपी में आंधी के साथ बारिश-ओले भी पड़ सकते हैं। 7 अप्रैल को पूर्वी यूपी में मौसम बिगड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 4 दिन में तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट के संकेत दिए हैं। 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे 32 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद फिर तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी।
विज्ञापन
दिल्ली 4 अप्रैल का मौसम
अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री
न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री
5 अप्रैल को सूर्यास्त 6.41 बजे
6 अप्रैल को सूर्योदय 6.06 बजे