समर्पण से पहले जया मेमोरियल और एमजीआर हाउस गईं शशिकला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशिकला विशेष अदालत के समक्ष समर्पण करने के लिए बंगलूरू के होसूर स्थित परपन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल जाने से पहले बुधवार को जयललिता के स्मारक और पार्टी संस्थापक एमजी रामचंद्रन के रामपुरम आवास गईं।
शशिकला यानी चिनम्मा ने मरीन बीच पर जयललिता के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां उन्हें धीरे-धीरे कुछ कहते देखा गया लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा सकती थी। शशिकला समर्थकों की भीड़ के बीच से होते हुए जयललिता स्मारक पहुंची। उनके समर्थकों की भीड़ में पूर्व मंत्री गोकुला इंदिरा और उपमहासचिव टीटीवी दिनाकरन भी शामिल थे। कुछ महिलाओं ने एमजीआर आवास में शशिकला के लिए ‘आरती’ भी की।
विधायकों को बंधक बनाने के मामले में शशिकला, पलनीस्वामी पर केस दर्ज
पुलिस ने यहां के एक रिजॉर्ट में पार्टी के विधायकों को कथित रूप से हिरासत में रखने के लिए बुधवार को अन्नाद्रमुक महासचिव वीके शशिकला और विधायक दल के नेता ई पलनीस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
दोनों के खिलाफ अपहरण और गलत तरीके से कैद में रखने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मदुरै (दक्षिण) से विधायक एसएस सारावनन की शिकायत पर कुवाथूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। विधायक भी ओ. पन्नीर सेल्वम के खेमे से हैं।
पिछले सप्ताह, मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को समर्थन देते हुए सारावनन ने दावा किया था कि वह कपड़े बदलकर किसी तरह रिसोर्ट से भागने में सफल रहे। बीते एक सप्ताह से अन्ना द्रमुक के विधायक एक महंगे रिजॉर्ट में रुके हुए थे। इसमें से कई ने दावा किया था कि वहां वह अपनी मर्जी से रुके हैं।
शशिकला के जेल जाने के बादराजभवन पर सभी की निगाहें
शशिकला के संबंधी दिनाकरन पार्टी के उप महासचिव नियुक्त
अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला ने जयललिता द्वारा पार्टी से पांच साल पहले निष्कासित किए गए अपने निकट संबंधियों टीटीवी दिनाकरन और एस वेंकटेश को बुधवार को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद शशिकला ने यह अहम कदम उठाते हुए घोषणा की कि पूर्व राज्यसभा सदस्य दिनाकरन को पार्टी का उप महासचिव नियुक्त किया गया है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका सहयोग करने को कहा।
शशिकला ने कहा कि दोनों द्वारा निजी तौर पर और पत्र के जरिए ‘माफी’ मांगे जाने के बाद उन्हें फिर से शामिल किया गया है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन ने दिनाकरन के पार्टी उप महासचिव बनने के विरोध में पार्टी के संगठन सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने सवाल उठाया कि शशिकला को किसने अम्मा द्वारा निकाले गए लोगों को पार्टी में शामिल करने का अधिकार दिया। शशिकला खेमे की विधायक और समाज कल्याण मंत्री वी सरोजा ने दिनाकरन की नियुक्ति संबंधी पार्टी महासचिव के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि दिनाकरन पार्टी के लिए नए नहीं हैं।
शशिकला के जेल जाने के बादराजभवन पर सभी की निगाहें
अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला के जेल जाने के बाद नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने को लेकर सभी की निगाहें राज्यपाल सी विद्यासागर राव पर लगी हुई हैं। मंगलवार को ईके पलनीस्वामी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
हालांकि, राजभवन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। राज्यपाल राव को अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सोमवार को एक सप्ताह के भीतर संयुक्त शक्ति परीक्षण के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह दी थी। अब देखना यह है कि राज्यपाल अटॉर्नी जनरल की सलाह मानते हैं या पलनीस्वामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।