{"_id":"625abdd2ae0a3e79cb235622","slug":"pravind-kumar-jugnauth-prime-minister-of-mauritius-accompanied-by-his-spouse-kobita-jugnauth-visit-india-from-april-17-to-24-at-the-invitation-of-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरा: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ पत्नी के साथ आज आएंगे भारत, यात्रा के दौरान वाराणसी भी जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दौरा: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ पत्नी के साथ आज आएंगे भारत, यात्रा के दौरान वाराणसी भी जाएंगे
Sun, 17 Apr 2022 05:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:09 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ 19 अप्रैल को जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास समारोह और 20 अप्रैल को गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में पीएम मोदी के साथ भाग लेंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ अपनी पत्नी कोबिता जगन्नाथ और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 17 से 24 अप्रैल तक भारत की आठ दिन की यात्रा पर आज आएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के जीवंत संबंधों को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रविंद नई दिल्ली के साथ ही गुजरात और वाराणसी भी जाएंगे। भारत और मॉरिशस विशिष्ट रूप से करीब हैं। उनका इतिहास, संस्कृति और विरासत साझे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रविंद कुमार जगन्नाथ 19 अप्रैल को जामनगर में डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के शिलान्यास समारोह और 20 अप्रैल को गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में पीएम मोदी के साथ भाग लेंगे। मॉरीशस के पीएम अपनी यात्रा के दौरान वाराणसी भी जाएंगे।
विज्ञापन
18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे। 18 अप्रैल को PM गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। 19 अप्रैल को बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे
पीएमओ के मुताबिक, इसके बाद पीएम जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। 20 अप्रैल को पीएम मोदी गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।