फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pravin Togadia to contest Lok Sabha elections with his new party

अपनी नई पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे प्रवीण तोगड़िया

Sun, 10 Feb 2019 06:03 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 10 Feb 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Pravin Togadia to contest Lok Sabha elections with his new party
प्रवीण तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया अब अपनी पार्टी के साथ लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरेंगे। शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तोगड़िया ने अपनी पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल (एचएनडी) का ऐलान किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एचएनडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तोगड़िया ने कहा, ‘देश की जनता ने बहुत राह देख ली। अब जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। देश को गरीबी, किसान आत्महत्या, बेरोजगारी जैसे दंश से बचाने में राजनीतिक दल विफल रहे हैं। ऐसे में उनकी पार्टी देश का नया विकल्प होगी।’ इस दौरान उन्होंने ‘झूठा वादा नहीं, पक्का इरादा, अब की बार जनता की सरकार’ का नारा भी दिया।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी चुनावी रण में उतरेगी और झूठे वादे करने वाली पार्टियों को हराएगी भी। शनिवार को हुई बैठक के लिए पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तोगड़िया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि रामलला टेंट में हैं और मोदी पार्लियामेंट में बैठे हैं। उनको मुस्लिम स्त्रियों की चिंता है, लेकिन तंबू में बैठे राम की चिंता नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed