कोरोना से जंग: प्रवीण तोगड़िया की परिषद भी मैदान में, शुरू किया 'मेरा परिवार 15 दिन का लॉकडाउन अभियान'
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वह 10 करोड़ परिवारों का लॉकडाउन कराने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इससे कोरोना चेन तोड़ने में मदद मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद् के पूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर के कारण आज देश में स्थिति गंभीर है। हर दिन चार लाख के करीब केस आ रहे हैं। आज हॉस्पिटल में बेड,ऑक्सीजन, दवाइयां पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में अब सरकार के बाद लोगों को सजग करने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आने लगी हैं। इसी सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् और इंडिया हेल्थ लाइन ने लोगों को जागरूक करने के लिए 'मेरे परिवार का 15 दिन का लॉकडाउन' अभियान शुरू किया है।'
तोगड़िया ने कहा, हमारी संस्था ने मेरा देश मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए 15 मई 2021 तक 'मेरे परिवार का लॉकडाउन' अभियान शुरु करने जा रही है। इस दौरान हम करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को परिवार लॉकडाउन में जोड़ने का अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर देश में 10 करोड़ से ज्यादा परिवार ने परिवार लॉकडाउन किया तो एक डॉक्टर और कैंसर सर्जन होने के नाते ये दावे से कह सकता हूं कि लोगों का परिवार सुरक्षित रहेगा और 10 करोड़ परिवार देश में सुरक्षित होते हैं तो कोरोना की गति और मरीजों की संख्या में भी कमी देखी जाएगी।
तोगड़िया ने आगे कहा कि हमारी संस्था इस अभियान द्वारा लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को लेकर जागरूक करेगी। इसके अलावा सभी लोगों से वैक्सीनेशन लेने के लिए आग्रह करेंगे।
इस दौरान हमारे सदस्य लोगों को बताएंगे कि कोरोना से कैसे सावधानी रखना है और वैक्सीन लगाने के क्या फायदे हैं। इस अभियान में जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं या जिन्होंने दोनों टीके लगवा लिए हैं वो हमारी संस्था में रजिस्ट्रेशन करा कर हमसे जुड़ सकते हैं।