फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   praveen togadia Says Ram Mandir Nirman and Muslim Population Control Our Major Political Agenda

राम मंदिर निर्माण और मुस्लिम जनसंख्या पर नियंत्रण हमारा प्रमुख राजनीतिक एजेंडा- तोगड़िया

Tue, 23 Oct 2018 06:02 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
praveen togadia Says Ram Mandir Nirman and Muslim Population Control Our Major Political Agenda
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने आज मंगलवार को अयोध्या में एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन का एलान कर दिया। नई पार्टी के गठन की जरुरत उन्हें क्यों पड़ी, और भविष्य में पार्टी की क्या रणनीति होगी, इन्हीं मुद्दों को लेकर हमारे संवाददाता अमित शर्मा ने उनसे टेलीफोनिक बातचीत की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश- 
विज्ञापन


प्रवीण तोगड़िया जी, किन परिस्थितियों की वजह से आपने राजनीतिक पार्टी बनाने की बात सोची?

मैं सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन में काम करने वाला व्यक्ति था। व्यक्तिगत या परिवार के लाभ के लिए मैंने अपने जीवन में कभी कुछ नहीं किया।  राममंदिर निर्माण मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा उद्देश्य था। लेकिन जिनके साथ मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा काम किया, समय आने पर वही बदल गए। सत्तासुख के आगे उन्होंने मुद्दों को पीछे छोड़ दिया। तो उस महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुझे राजनीति में आना पड़ा।
विज्ञापन


क्या अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद को ही राजनीतिक दल बना देंगे?

नहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है। इसका स्वरुप यही बना रहेगा। पार्टी का नाम तय कर लिया है। जल्दी ही इसकी घोषणा पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ जल्दी ही एक बैठक आयोजित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका राजनीतिक उद्देश्य क्या होगा?

दुनिया के किसी देश में बहुसंख्यकों के खिलाफ कानून नहीं बनाया जाता। लेकिन दुर्भाग्य से भारत में ऐसा हो रहा है। इसे रोकना पड़ेगा। साल 2019 के आम चुनाव के लिए मेरा स्पष्ट नारा है- 'अबकी बार, हिंदुओं की सरकार।' इस देश में हिंदुओं की सरकार बननी चाहिए। अयोध्या में रामलला का भव्यमंदिर बनाना इस पार्टी का सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। इसके अलावा मुसलमानों की जनसंख्या पर नियंत्रण प्रमुख मुद्दा होगा। अगर हमारी सरकार बनती है तो कैबिनेट की पहली बैठक में अयोध्या-काशी-मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण का आदेश दिया जाएगा। किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सी2 तकनीकी से उपज का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा।

आपके पास कैडर नहीं है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव सामने हैं। कैसे लड़ेंगे?

विधानसभा चुनावों के लिए बहुत देर हो चुकी है। हमारा पूरा ध्यान 2019 के लोकसभा चुनाव पर है। जहां तक कैडर का सवाल है, मैंने समाज से दस हजार युवकों की मांग की है। हमें हर बूथ पर पचीस युवकों का लक्ष्य तय किया है। जो भी हमसे जुड़ना चाहेगा, उसके लिए हमने 8010331170 मोबाइल नंबर जारी किया है। इस नंबर पर मिस कास करने वालों से हमारे कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और वे हमसे जुड़ सकेंगे।  


क्या स्वयं भी चुनाव लड़ेंगे?

मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। जीवन में कभी इस पर विचार नहीं किया है। लेकिन बदली परिस्थितियों में इस पर अपने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही फैसला लेंगे।  

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है?

यह अभी तय नहीं है। लेकिन बड़ा लक्ष्य है। जाहिर है कि इसके लिए देश की हर सीट पर हम अपना उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed