फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pratyusha banerjee: suicide case police filed thousand page chargesheet

प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या : राहुल राज के खिलाफ हजार पन्ने की चार्जशीट दाखिल

Fri, 22 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 22 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
pratyusha banerjee: suicide case police filed thousand page chargesheet
XX - फोटो : XX
छोटे परदे पर प्रसारित धारावाहिक बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है। एक हजार पन्ने की चार्जशीट में पुलिस ने प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने, उत्पीड़न और धमकी का दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


पुलिस जिस वक्त पश्चिम उपनगर बोरीवली कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर रही थी उस समय राहुल भी मौजूद था। फिलहाल, राहुल जमानत पर हैं लेकिन कोर्ट ने उन्हें 30 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। प्रत्यूषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया था। उससे पहले पुलिस राहुल राज से कई बार इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए कई दिनों तक बतौर मरीज हॉस्पिटल में भी भर्ती था। प्रत्यूषा की आत्महत्या के बाद उसके दोस्तों ने दावा किया था कि उनके प्रेमी राहुल राज सिंह ने उन्हें धोखा दिया था। वह प्रत्यूषा को सार्वजनिक जगहों और पार्टियों में भी पीट दिया करता था। बता दें कि इसी साल एक अप्रैल को 24 साल की प्रत्यूषा बनर्जी का शव मुंबई स्थित कांदिवली के घर में पंखे से लटका हुआ मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यूषा की मौत पर उनके दोस्तों ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के लिए राहुल राज सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि प्रत्यूषा के साथ रिश्ता सहज नहीं था। राहुल की पूर्व प्रेमिका सलोनी शर्मा और राहुल प्रत्यूषा के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed