फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Prashant Kishor attacked Nitish over Bihari migrants stuck in parts of country

पीके का नीतीश पर निशाना, कहा- बिहार के लोग देश भर में फंसे हैं और मुख्यमंत्री लॉकडाउन का पाठ पढ़ा रहे हैं

Sat, 18 Apr 2020 04:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 18 Apr 2020 04:51 PM IST
सार

चुनाव विशेषज्ञ प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने शनिवार को अपने पूर्व राजनीतिक साथी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं और जदयू प्रमुख इस मुद्दे को उठाने के बजाय 'लॉकडाउन के सिद्धांत' पढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar : Prashant Kishor attacked Nitish over Bihari migrants stuck in parts of country
नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

पीके ने ट्वीट किया, बिहार के लोग पूरे देश में इधर-उधर फंसे हुए हैं और नीतीश कुमार लॉकडाउन के सिद्धांत बता रहे हैं। दूसरे राज्यों की सरकारें कुछ कर रही होंगी लेकिन नीतीश कुमार ने संबंधित राज्यों से बात तक नहीं की है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में भी यह मुद्दा नहीं उठाया। 

विज्ञापन




एक समय नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर अपने राजनीतिक मतभेदों के चलते जदयू से अलग हो गए थे। उन्होंने ट्वीट में एक समाचार रिपोर्ट संलग्न की है जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान के कोटा से अपने छात्रों को लाने के लिए बस भेजने पर नीतीश की आपत्ति के बारे में है। 

विज्ञापन

नीतीश बोले- बसें भेजना लॉकडाउन का मखौल उड़ाने जैसा

बता दें कि नीतीश कुमार ने योगी सरकार के कोटा बस भेजने के फैसले को लॉकडाउन का मखौल उड़ाना बताया है। उन्होंने राजस्थान सरकार से बसों का परमिट वापस लेने और कोटा में ही विद्यार्थियों को सुविधा व सुरक्षा देने की मांग की। नीतीश कई बार यह कह चुके हैं कि इस तरह से सड़क मार्ग से लोगों के आने-जाने से लॉकडाउन के साथ खिलवाड़ होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार ने कोटा भेजी हैं 300 बसें

बता दें कि राजस्थान सरकार की सहमति के बाद यूपी सरकार ने अपनी तीन सौ बसें कोटा भेजकर वहां फंसे अपने राज्य के छात्रों को निकाल रही है। घर लौटने की अफरा-तफरी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। छात्र जैसे-तैसे बस पर सवार होने लगे हैं। जिसको लेकर लॉकडाउन उल्लंघन एक अलग ही विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed