कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी को बताया डेंगू मच्छर, कहा- कीटनाशक का छिड़काव करके सत्ता से हटा दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नेताओं और मंत्रियों की अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ बोली जाने वाली भाषा का स्तर गिरता जा रहा है। कांग्रेस की महाराष्ट्र के सोलापुर दक्षिण से विधायक प्रणीति शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। शिंदे ने पीएम को डेंगू मच्छर बताते हुए उन्हें सत्ता से हटाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने को कहा है।
प्रणीति पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। सोलापुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे देश में एक नया डेंगू मच्छर आया है। इसका नाम मोदी बाबा है। उसकी वजह से हर कोई बीमार हो रहा है। तो जो भी आप कर सकते हैं कीजिए। कीटनाशक का छिड़काव करें और उसे अगली बार सत्ता से बेदखल कर दें।'
रिपोर्ट्स के अनुसार अपने भाषण के दौरान कांग्रेस विधायक ने मतदाताओं से अपील की कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि आगामी चुनाव में मोदी सत्ता पर काबिज न हो। इसके अलावा कांग्रेस विधायक ने स्थानीय भाजपा सांसद शरद बंसोदे को शराबी बताया। उन्होंने कहा, 'इस जिले के विकास के लिए भाजपा नेताओं ने एक पैसा भी खर्च नहीं किया है। सरकार ने इस जिले को जो दो नेता दिए हैं वो आपस में ही लड़ते रहते हैं। इसमें से एक तो शराबी है।'
शिंदे के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद बंसोदे ने कांग्रेस विधायक को ऐसा शख्स बताया जो स्लीवलेस कपड़े पहनती हैं और पार्टियों में जाती है। उन्होंने कहा, 'जो लोग स्लीवलेस कपड़े पहनकर रेव पार्टियों में पकड़े जाते है उन्हें मुझपर हमला करने का कोई हक नहीं है। मुझे पता है उन्होंने मुंबई के लिए क्या किया है। यदि मैंने अपना मुंह खोला तो वह सोलापुर में चेहरा नहीं दिखा पाएगी। यह मेरी उसे आखिरी चेतावनी है।'
There is a new dengue mosquito in our country, its name is 'Modi baba'. Sabko beemari ho rahi hai uski wajah se. Isko jhooth bolne ki beemari lagi hai...bhaiyon mein mehengayi kum karunga, aapke khaate mein Rs 15 lakh jama karunga: Praniti Shinde, Congress MLA in Solapur (24.10) pic.twitter.com/qLnFRwbS99
— ANI (@ANI) October 28, 2018