{"_id":"5a78547c4f1c1ba32a8b5b3b","slug":"prakash-raj-attack-by-tweet-on-pm-modi-after-bengaluru-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बेचा जा रहा सिर्फ वादों का टूथपेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अभिनेता प्रकाश राज का पीएम मोदी पर तंज, कहा- बेचा जा रहा सिर्फ वादों का टूथपेस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश राज
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रैलियों में वादे करते हैं लेकिन कोई भी वादा उनका पूरा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी काफी वादे किए थे लेकिन कितने पूरे हुए यह सब जानते हैं।
बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में रैली की थी। जहां उन्होंने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की बात कही, साथ ही वहां की जनता से काफी वादे किए इसके बाद प्रकाश राज ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर टिप्पणी की है। प्रकाश राज ने ट्विटर पर #justasking कैंपेन चलाया। इसके बाद ट्वीट को काफी शेयर किया जा रहा है।

prakash raj
उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने 'प्रॉमिस टूथपेस्ट' (टूथपेस्ट वादा) किया था। उन्होंने किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की बात कही थी। लेकिन वह असफल रहे। प्रकाश राज ने ट्वीट करके लोगों से पूछा कि क्या आप मानते हैं कि पीएम मोदी ने रैली के दौरान जो वादे किए हैं वो सभी वादे पूरे होंगे?
पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा था कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ चल रही है। कर्नाटक में कांग्रेस एक्जिट गेट पर खड़ी है। यहां कालाधन और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। राज्य में अपराधियों का कानून चलता है। हमारी सरकार आते ही राज्य में यह सब नहीं चलेगा।