{"_id":"5dea52b28ebc3e1bc5557033","slug":"prakash-javadekar-said-no-study-claims-to-reduce-life-due-to-pollution-not-create-unnecessary-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से जीवन घटने का किसी अध्ययन में दावा नहीं, बेवजह डर पैदा न करें : जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रदूषण से जीवन घटने का किसी अध्ययन में दावा नहीं, बेवजह डर पैदा न करें : जावड़ेकर
Fri, 06 Dec 2019 06:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत में किसी अध्ययन ने यह दावा नहीं किया कि प्रदूषण से जीवन प्रत्याशा घटती है। ऐसे में इसको लेकर जनता के बीच किसी तरह का मनोवैज्ञानिक डर पैदा करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
लोकसभा में प्रदूषण से जीवन प्रत्याशा घटने के दावों से जुड़े सवाल पर बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा, सरकार प्रदूषण को कम करने की दिशा में जरूरी कदम उठा रही है और इनका असर भी दिख रहा है। उन्होंने सदन को बताया कि भारतीय अध्ययनों में प्रदूषण और जीवन प्रत्याशा के बीच किसी तरह के संबंध का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
वहीं जिन अध्ययनों में ऐसा जिक्र है भी वे पहली पीढ़ी के आंकड़ों पर आधारित नहीं हो सकते। जावड़ेकर ने सदन में बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) शुरू किया है जिसमें पूरे देश में वायु प्रदूषण की समस्या का समाधान करेगा। इसके तहत तहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के तहत परिवेशी वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के आधार पर 102 गैर-प्राप्ति शहरों की पहचान की गई है। इन शहरों के लिए अलग अलग एक्शन प्लान को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन