मोदी सरकार 2.0 के 100 दिन : शाह ने बताईं उपलब्धियां तो राहुल ने तीखे अंदाज में दी 'बधाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने इस मौके पर सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राष्ट्र सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण की पर्याय है। ये सरकार देश के हर वर्ग की आशाओं की प्रतीक है।
गृहमंत्री ने कहा कि अपने द्वितीय कार्यकाल के 100 दिनों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिसकी राह हर देशवासी 70 सालों से देख रहा था। चाहे जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाना हो या मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त करना या यूएपीए कानून को मजबूत कर देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हो। यह सभी निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक नेतृत्व क्षमता व राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिज्ञा को दर्शाते हैं।
मोदी 2.0 के ऐतिहासिक उपलब्धियों से पूर्ण 100 दिनों पर प्रधानमंत्री @narendramodi जी और मंत्रिमंडल के अपने सभी साथियों को हृदय से बधाई देता हूँ।
साथ ही मैं समस्त देशवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि मोदी सरकार आपके विकास, कल्याण और सुरक्षा के लिए निरंतर कटिबद्ध है।#MODIfied100 — Amit Shah (@AmitShah) September 8, 2019
वहीं, भाजपा के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'बधाई हो मोदी सरकार को 100 दिन कोई भी विकास कार्य न करने के लिए, लगातार लोकतंत्र को तहस-नहस करने के लिए, आलोचनात्मक मीडिया का गला घोंटने के लिए। स्पष्ट नेतृत्व की कमी, हमारी रुकी हुई अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए बेहतर दिशा और योजनाओं की कमी के लिए।
Congratulations to the Modi Govt on #100DaysNoVikas, the continued subversion of democracy, a firmer stranglehold on a submissive media to drown out criticism and a glaring lack of leadership, direction & plans where it’s needed the most - to turnaround our ravaged economy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2019
भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही अथक प्रयास कर रही है। मेरा मानना है कि 100 दिनों में किया गया कार्य अतुलनीय है और जो भी विकास हुआ है उससे जनता अवगत है।
Union Home Minister Rajnath Singh on 100 days of 2nd term of BJP Govt: Modi ji-led BJP govt has been working tirelessly from the very first day after taking oath. I consider that the work done in 100 days is incomparable & public is aware of whatever development has taken place. pic.twitter.com/9vmhjKCiDW
— ANI (@ANI) September 8, 2019
वहीं, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं। उन्होंने कहा, 'सरकार द्वारा लिया गया सबसे बड़ा फैसला अनुच्छेद 370, 35ए, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का था। इसे 35 दिन बीत चुके हैं और कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर कुछ नहीं हुआ है। घाटी की परिस्थिति सामान्य हो रही है।'
Union Minister P Javadekar on 100 days of 2nd term of BJP Govt: The biggest decision taken was regarding Article 370,35A, & formation of Union Territory of Jammu & Kashmir and Ladakh. It's been 35 days & only a few minor incidents have taken place. Situation returning to normalcy pic.twitter.com/HxeS2OtwUq
— ANI (@ANI) September 8, 2019