{"_id":"65efeea8e2dde793250e8363","slug":"prakash-ambedkar-has-written-to-mallikarjun-kharge-over-seat-sharing-in-maharashtra-for-lok-sabha-elections-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'अपने मुद्दे नहीं सुलझा पा रहा महाविकास अघाड़ी', गठबंधन को लेकर प्रकाश आंबेडकर की खरगे को चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'अपने मुद्दे नहीं सुलझा पा रहा महाविकास अघाड़ी', गठबंधन को लेकर प्रकाश आंबेडकर की खरगे को चिट्ठी
Tue, 12 Mar 2024 11:27 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:27 AM IST
सार
अपनी चिट्ठी में प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान इस हफ्ते नहीं तो अगले हफ्ते हो ही जाएगा, लेकिन महाराष्ट्र में एमवीए अपने बीच सीट शेयरिंग समीकरण को अंतिम रूप नहीं दे पाई है।
विज्ञापन
प्रकाश अंबेडकर
विस्तार
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के सीट बंटवारें को लेकर बहुजम वंचित अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने कांग्रेस राष्ट्र अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की पांच सीटों पर कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा-शरदचंद्र पवार के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
अपनी चिट्ठी में प्रकाश अंबेडकर ने कहा, "लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान इस हफ्ते नहीं तो अगले हफ्ते हो ही जाएगा, लेकिन महाराष्ट्र में एमवीए अपने बीच सीट शेयरिंग समीकरण को अंतिम रूप नहीं दे पाई है। आलस और जल्दबाजी के बावजूद हम सकारात्मक है। कम से कम इतना कहा जा सकता है कि एमवीए का यह रवैया चिंताजनक है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं समझ सकता हूं कि महाराष्ट्र की पांच सीटों पर कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा-शरदचंद्र पवार के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। यही असली वजह है कि एमवीए सीट शेयरिंग समीकरण पर इतना समय ले रही है।"