फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pragati Interaction PM Modi PM Gati Shakti National Master Plan Portal projects review

Pragati: प्रधानमंत्री ने 31 हजार करोड़ के आठ प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की, दिए अहम सुझाव

Thu, 26 Oct 2023 12:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 26 Oct 2023 12:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति के 43वें संस्करण की बैठक में कुल आठ परियोजनाओं की समीक्षा की, जिसमें जल सप्लाई और सिंचाई, नेशनल हाईवे और नेक्टिविटी, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी शामिल है।

विज्ञापन
Pragati Interaction PM Modi PM Gati Shakti National Master Plan Portal projects review
PM Modi - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति के 43वें संस्करण की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सात राज्यों में 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान पोर्टल को और भी प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मोबाइल टावर और यूएसओएफ परियोजना के अंतर्गत 4-जी कवरेज की भी समीक्षा की। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष तक जिन गांव में मोबाइल टावर सेवा उपलब्ध नहीं कराई गई है, वहां उपलब्ध कराने को सुनिश्चित किया। इस बैठक में कुल आठ परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें जल सप्लाई और सिचाई, नेशनल हाईवे और नेक्टिविटी, रेल और मेट्रो कनेक्टिविटी शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिन सात राज्यों के लिए इन परियोजनाओं की समीक्षा की गई उनमें बिहार, झारखंड, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र का नाम शामिल है। इस बैठक में पीएम मोदी ने इस परियोजनाओं से जुड़े सभी हितधारकों को उच्च जनसंख्या वाले इलाकों में बेहतर समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त करने का सुझाव दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed