फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Final Result of CIVIL SERVICES EXAMINATION 2019, Sonipat Pradeep singh is topper

बिहार या मध्यप्रदेश नहीं, हरियाणा से हैं आईएएस 2019 के टॉपर प्रदीप सिंह

Tue, 04 Aug 2020 07:55 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Aug 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Final Result of CIVIL SERVICES EXAMINATION 2019, Sonipat Pradeep singh is topper
बायीं ओर प्रदीप सिंह (रैंक-26वीं), दायीं ओर प्रदीप सिंह (रैंक-प्रथम) - फोटो : Amar Ujala

संघ लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम आ चुका है। 927 अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, केंद्रीय सेवाएं समूह ए और समूह बी में हुआ है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 180 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। हरियाणा के सोनीपत जिले के प्रदीप सिंह ने आईएएस में टॉप किया है।

विज्ञापन


परिणाम आने के कुछ घंटों तक मीडिया में टॉपर के नाम को लेकर एक गफलत सी व्याप्त थी। दरअसल भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित 180 अभ्यर्थियों में से दो का नाम प्रदीप सिंह है। इसी वजह से लोगों में सोनीपत (हरियाणा), गोपालगंज (बिहार) और इंदौर (मध्यप्रदेश) के नाम से खबरें चलने लगीं।
विज्ञापन


इसके बाद अमर उजाला ने सोनीपत के प्रदीप सिंह से बात की और पुख्ता किया कि टॉपर प्रदीप वही हैं। गोपालगंज/इंदौर के प्रदीप सिंह की रैंक 26वीं है और वो मूलत: बिहार के हैं, लेकिन उनकी शिक्षा-दीक्षा मध्यप्रदेश के इंदौर में हुई है। उनके पिता भी इंदौर में ही कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने संघ लोकसेवा आयोग की 2018 परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। उस समय पहले प्रयास में ही प्रदीप ने अखिल भारतीय स्तर पर 93वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में हुआ जहां वो फिलहाल असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। 2019 में प्रदीप ने दोबारा सिविल सेवा परीक्षा में हिस्सा लिया और इस बार उन्हें 26वीं रैंक हासिल हुई है।


वहीं सोनीपत के प्रदीप सिंह ने साल 2018 में सिविल सेवा परीक्षा दी थी। तब उन्हें 260वीं रैंक हासिल हुई थी। उस समय वे आईआरएस के लिए चुने गए थे। उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुई। 2019 में उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।

सेवा वार चयन
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) - 180
भारतीय विदेश सेवा (IFS) - 24
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) - 150
केंद्रीय सेवाएं समूह - ए : 438
केंद्रीय सेवाएं समूह - बी : 135
कुल - 927

** पूरा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed