फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Power Corporation Cut off the power of up minister house

पावर कारपोरेशन ने काट दी यूपी के मंत्री की बिजली

Sun, 21 Aug 2016 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Updated Sun, 21 Aug 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation Cut off the power of up minister house
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद हुई कार्रवाई
पावर कारपोरेशन ने आखिरकार उत्तर प्रदेश के दर्जाधारी मंत्री साहब सिंह सैनी के निर्माणाधीन भवन का विद्युत कनेक्शन काट दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए शनिवार शाम कारपोरेशन ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के दर्जाधारी मंत्री सैनी की पत्नी रीता सैनी के केहरी गांव में स्थित निर्माणाधीन भवन की बिजली काटने से शुक्रवार को कारपोरेशन अफसरों ने जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट आदेश न मिलने की बात कहकर इनकार कर दिया था। शुक्रवार शाम को एसडीओ का घेराव करने के बाद शनिवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सचिव संग्राम सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कारपोरेशन के अधिकारियों से मिले। 
विज्ञापन


पुंडीर ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों की भूमि खुर्द-बुर्द करने वालों को शह दी जा रही है। ऐसी भूमि के सरकार में निहित होने और अस्थाई कनेक्शन का कई महीने का बिल जमा न किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रबंध निदेशक तक भी यह बात पहुंचाई गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता एमएल टम्टा ने कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में रही है जमीन
बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने पर कुछ महीने पहले एमडीडीए और फिर कैंट बोर्ड ने अलग-अलग नोटिस जारी कर निर्माण रुकवाया था। इस बीच जिला प्रशासन की जांच में यह तथ्य आया था कि जमीन अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति से खरीदी गई है, लेकिन रजिस्ट्री के दौरान विक्रेता ने भी इस तथ्य को छुपाया। इस पर प्रशासन ने पिछले दिनों उक्त जमीन को राज्य सरकार में निहित कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed