फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   poster war between Congress and BJP on social media over poster portraying Rahul Gandhi as new age Ravan

Poster War: भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार, राहुल गांधी के गलत चित्रण पर बोले रमेश- यह अस्वीकार्य और बेहद घातक

Fri, 06 Oct 2023 05:06 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 06 Oct 2023 05:06 AM IST
सार

कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया, जिसका शीर्षक है- भारत खतरे में। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। 

विज्ञापन
poster war between Congress and BJP on social media over poster portraying Rahul Gandhi as new age Ravan
जयराम रमेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। इसकी कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की और इसे अस्वीकार्य तथा बेहद घातक करार दिया। इससे पहले कांग्रेस ने एक्स पर ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर सबसे बड़ा झूठा शीर्षक के साथ साझा की थी। साथ ही एक अन्य पोस्टर में पीएम को जुमला बॉय कहा गया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के पोस्टरों के जवाब में भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर जारी किया, जिसका शीर्षक है- भारत खतरे में- कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन, जॉर्ज सोरोस निर्देशित। भाजपा ने लिखा कि नए युग का रावण है। धर्म विरोधी है। राम विरोधी है। इसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी को रावण दिखाने वाले घटिया ग्राफिक के पीछे असली मंशा क्या है? इसका एक ही मकसद है, एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने पीएम पर किया हमला
भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने एक्स पर पीएम मोदी को मोदानव दिखाते हुए पोस्टर जारी किया। इसका शीर्षक है हिंदुस्तान खतरे में है। मोदानव, भ्रष्ट जुमलेबाज पार्टी प्रोडक्शन, परम मित्र अदाणी निर्देशित। श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि यह नए युग का मोदानव है। यह दुष्ट है। लोकतंत्र विरोधी है। संविधान विरोधी है। जनता विरोधी है। मानवता विरोधी है। इसका एकमात्र लक्ष्य भारत और इंडिया के विचार को नष्ट करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed