फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Post Election Stock Market: Know why Rahul, see the opportunity to reveal the share scam bomb on PM and Shah?

Post Election Stock Market: जानिए राहुल ने मौका देखकर क्यों प्रधानमंत्री और शाह पर फोड़ा शेयर घोटाले का बम?

Thu, 06 Jun 2024 07:23 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 06 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

Post Election Stock Market: राहुल गांधी ने जेपीसी की मांग ऐसे समय में की है, जब तीन दिन में नरेंद्र मोदी शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। एनडीए के घटक दल के नेता समर्थन देकर अपने राज्य में लौट चुके हैं। अभी 18वीं लोकसभा का गठन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Post Election Stock Market: Know why Rahul, see the opportunity to reveal the share scam bomb on PM and Shah?
राहुल गांधी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनादेश 2024 में ताकत मिलने का दम दिखाया। राहुल ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही शेयर बाजार में घोटाले का आरोप लगा दिया। सच्चाई सामने लाए जाने की मांग की और इसका ठीकरा सीधे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर फोड़ दिया। राहुल ने इसे बड़ा घोटाला और खुदरा निवेशकों के साथ विश्वासघात बताते हुए संसद की संयुक्त समिति यानी जेपीसी से जांच कराए जाने मांग की है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने जेपीसी की मांग ऐसे समय में की है, जब तीन दिन में नरेंद्र मोदी शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। एनडीए के घटक दल के नेता समर्थन देकर अपने राज्य में लौट चुके हैं। अभी 18वीं लोकसभा का गठन नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्या राहुल गांधी की मंशा गडकरी-2 की है?
याद कीजिए भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष नितिन गडकरी के पहले कार्यकाल के अंतिम दौर को। गडकरी को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर दूसरे कार्यकाल की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार के समय पूर्ति घोटाले के आरोप ने ऐसा नहीं होने दिया था। गडकरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दुलारे नेताओं में गिने जाते हैं, लेकिन उन्हें दूसरा कार्यकाल नहीं मिल सका था। भ्रष्टाचार के आरोप ने वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को फिर भाजपा का अध्यक्ष बनने का अवसर दे दिया था। कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है। राहुल गांधी द्वारा गुरुवार को लगाए गए आरोप को प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर दबाव बनाने के साथ-साथ इसी नजरिए से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल का सवाल- गृह मंत्री ने शेयर खरीदने को क्यों कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह गृह मंत्री थे। उन्होंने देश के निवेशकों से शेयर खरीदने के लिए क्यों कहा? राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री और शाह को नतीजों के बारे में जानकारी थी, फिर उन्होंने टिप्पणी क्यों की। शेयर बाजार पर टिप्पणी क्यों की? मीडिया ने क्यों झूठे एग्जिट पोल दिखाए? राहुल गांधी ने इसमें शेयर बाजार के बड़े घोटाले के षड्यंत्र का आरोप लगाया। राहुल ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की टिप्पणी से देश के खुदरा निवेशकों के करीब 30 लाख करोड़ डूब गए। यह उनके साथ विश्वासघात है। बड़ा भ्रष्टाचार है।


राहुल गांधी ने जेपीसी की मांग से जुड़े सवाल पर कहा कि जनादेश 2024 के बाद विपक्ष के पास बड़ी ताकत आ गई है। उनका इशारा लोकसभा में कांग्रेस के 99 सांसद और विपक्ष के नेता के रुतबे के साथ-साथ इंडिया गठबंधन की तरफ था। उन्होंने कहा कि हम इसे ऐसे नहीं जाने देंगे। इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। जांच की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed