फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Positive report of quarantined CRPF jawan on 14th day

क्वारंटीन किए गए सीआरपीएफ जवान की 14वें दिन आई पॉजिटिव रिपोर्ट

Wed, 22 Apr 2020 03:27 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 22 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Positive report of quarantined CRPF jawan on 14th day
सीआरपीएफ - फोटो : CRPF (File)
सीआरपीएफ की दिल्ली के मयूर विहार स्थित 31वीं बटालियन में क्वारंटीन किए गए एक सिपाही की दूसरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिपाही राजेश शर्मा सात अप्रैल को क्वारंटीन में गए थे। उनकी शुरुआती जांच में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे थे, लेकिन 14 दिन बाद जब 21 अप्रैल को उनकी जांच की गई तो उसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन


सिपाही राजेश का इलाज शुरू कर दिया गया है। जवान की मूल यूनिट उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात है।


सिपाही राजेश 11 मार्च से लेकर 4 अप्रैल तक छुट्टी पर था।उसे कहा गया कि वह सीआरपीएफ के निकटवर्ती सेंटर पर ज्वाइन करे। सिपाही ने तीन दिन बाद 31वीं बटालियन में ज्वाइन कर लिया।

विज्ञापन


चूंकि वह छुट्टी पर था, इसलिए नियमानुसार उसे सात अप्रैल को क्वारंटीन में भेज दिया गया। शुरुआती जांच रिपोर्ट ठीक आई थी। 21 अप्रैल को जब उसका टेस्ट किया गया तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बल के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ज्वाइनिंग से पहले वह किसी से मिला तो नहीं था। जवान की केस हिस्ट्री में जो कोई आएगा, उसे भी क्वारंटीन में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed