फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Portfolios Allocated in Tamil Nadu Government for 10 ministers, including Chief Minister Vijay

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें सीएम विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा

Sat, 16 May 2026 04:37 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Rahul Kumar Updated Sat, 16 May 2026 04:37 PM IST
सार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में बनी टीवीके सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच शनिवार को सीएम विजय ने अपने सभी मंत्रियों को मंत्रालय का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास सबसे ज्यादा मंत्रालय रखे हैं। इनमें से गृह विभाग जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय भी शामिल है।

विज्ञापन
Portfolios Allocated in Tamil Nadu Government for 10 ministers, including Chief Minister Vijay
टीवीके सरकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

तमिलनाडु में नई सरकार गठन के बाद लोकभवन ने शनिवार को मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया है। लोकभवन की तरफ से मुख्यमंत्री जोसेफ विजय और कुल 10 मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे हैं। तमिलनाडु लोकभवन की तरफ से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपने पास कई अहम मंत्रालय रखे हैं। उन

मुख्यमंत्री विजय ने अपने पास रखे सबसे ज्यादा मंत्रालय
सीएम सी. जोसेफ विजय ने सबसे ज्यादा मंत्रालय अपने ही पास रखे हैं। उनके पास गृह, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग हैं।
विज्ञापन


किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय? 
  • एन. आनंद – ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन मंत्री।
  • आधव अर्जुना – लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री।
  • डॉ. के.जी. अरुणराज – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री।
  • के.ए. सेंगोट्टैयन – वित्त मंत्री।
  • पी. वेंकटरामनन – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री।
  • आर. निर्मलकुमार – ऊर्जा संसाधन एवं कानून मंत्री।
  • राजमोहन – स्कूली शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री।
  • डॉ. टी.के. प्रभु – प्राकृतिक संसाधन मंत्री।
  • सेल्वी एस. कीर्तनाः उद्योग मंत्री।
इससे पहले विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में 140 से ज्यादा विधायकों का समर्थन पाकर विश्वास मत हासिल किया था। गौरतलब है कि टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा में शानदार प्रदर्शन किया था। टीवीके राज्य में सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। टीवीके बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम विजय 22 मई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 22 मई को नई दिल्ली का दौरा करेंगे, जहां वह कई उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह सीएम पदभार संभालने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उनकी पहली बड़ी मुलाकात होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विजय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने वाली है। इस बैठक में तमिलनाडु से संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें वित्तीय आवंटन, अवसंरचना परियोजनाएं, विकास पहल और नई सरकार के तहत राज्य की प्रशासनिक प्राथमिकताओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकातों को अंतिम रूप देने के लिए भी चर्चा चल रही है।राजनीतिक पर्यवेक्षक इन मुलाकातों को महत्वपूर्ण मानते हैं, क्योंकि ये आने वाले महीनों में नव निर्वाचित तमिलनाडु सरकार और केंद्र के बीच संबंधों की दिशा तय कर सकती हैं। प्रोटोकॉल के तहत सीएम विजय से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।


तमिलनाडु में विजय ने बनाई गठबंधन की सरकार
इसके बाद विजय ने राज्य के कई छोटे दलों से अपने साथ आने की अपील की थी। इसके बाद आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीएम और कांग्रेस समेत एआईएडीएमके के बागी विधायकों ने भी विजय का समर्थन किया था। इन सभी विधायकों के दम पर विजय ने बहुमत परीक्षण में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल कर लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed