फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Population control policies, UCC require public cooperation: RSS chief

आरएसएस: 'कानून तभी सफल होगा, जब जनता सहयोग करेगी', जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर बोले भागवत

Thu, 07 May 2026 01:20 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मैसूर।
पीटीआई, मैसूर। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 May 2026 01:20 PM IST
सार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और यूसीसी जैसी नीतियां जनता के सहयोग और जागरूकता से ही सफल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित राजनीति तब खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत सोच से ऊपर उठेगा और बराबरी का व्यवहार करेगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Population control policies, UCC require public cooperation: RSS chief
मोहन भागवत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए जनता का सहयोग और दीर्घकालिक विचार जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जाति आधारित राजनीति तभी खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत पहचान से ऊपर उठेगा। 
विज्ञापन


'समाज में धर्मों-समुदायों के बीच हो सौहार्द'
आरएसएस प्रमुख ने मैसूरु में 'राष्ट्रीय विकास में सामाजिक समरसता की भूमिका' विषय पर व्याख्यान के बाद आयोजित संवाद कार्यक्रम में कहा कि समाज में धर्मों और समुदायों के बीच सौहार्द होना चाहिए। उन्होंने लोगों से नारेबाजी के बजाय बराबरी का व्यवहार करने की अपील की।
विज्ञापन


'जाति का फायदा उठाते हैं राजनेता'
भागवत ने कहा, समाज जाति को याद रखता है, इसलिए राजनेता उसका फायदा उठाते हैं। उनका उद्देश्य वोट हासिल करना होता है। जब काम के आधार पर वोट नहीं मिलते, तो वे जाति के आधार पर वोट लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण विधेयक और यूसीसी पर क्या कहा?
जनसंख्या नियंत्रण विधेयक और यूसीसी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरएसएस सरकार नहीं, बल्कि एक सामाजिक संगठन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी कानून तभी सफल हो सकता है, जब जनता उसका सहयोग करे।


ये भी पढ़ें: केरल में कौन होगा सीएम?: कांग्रेस के विधायक दल की हुई बैठक; पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे माकन और वासनिक

उन्होंने कहा, पहले लोगों को जागरूक करना जरूरी है। नीति जरूरी है, लेकिन वह जनता के सहयोग से ही सफल हो सकती है। आपातकाल के दौरान अपनाए गए जनसंख्या नियंत्रण उपायों का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि सख्ती से लागू की गई नीतियों के कारण लोगों में नाराजगी और राजनीतिक विरोध पैदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed