फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ponzi scheme: Fraud of 3000 crores from more than one lakh people

पोंजी स्कीम: डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों से ठगे 3000 करोड़

Thu, 16 May 2019 04:07 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 16 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
Ponzi scheme: Fraud of 3000 crores from more than one lakh people
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के पोंजी और निवेश धोखाधड़ी स्कीम मामले में तेलंगाना से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपियों ने कम निवेश में ज्यादा रिटर्न का वादा कर हजारों निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। 

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि हीरा ग्रुप की कंपनियों से जुड़े मामले में प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मंगलवार को नोवहेरा शेख, मौली थॉमस और बीजू थॉमस को गिरफ्तार किया गया। हैदराबाद की विशेष कोर्ट ने इन तीनों को 7 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ये तीनों पहले से ही एक पुलिस मामले में जेल में थे। ईडी ने कोर्ट से इन तीनों को उसकी हिरासत में देने की अपील की थी। यह मामला हैदराबाद में हीरा ग्रुप द्वारा संचालित धोखाधड़ी वाली मनी सर्कुलेशन स्कीम से संबंधित है। ईडी ने तेलंगाना पुलिस और अन्य लोगों की शिकायतों के आधार पर मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीड़ितों में एनआईआर भी
ईडी ने एक बयान में कहा कि हीरा ग्रुप पर लाखों निर्दोष लोगों से करीब 36 फीसदी के रिटर्न का वादा कर लाखों रुपये जुटाने का आरोप है। ईडी को पता चला है कि आरोपी और उनकी कंपनियों ने निवेश के नाम पर देशभर में 1,72,114 निवेशकों से 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई है। देशभर में निवेशकों ने शेख और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई हैं। पीड़ितों में हैदराबाद, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और देश के अन्य राज्यों के साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और अन्य पश्चिम एशियाई देशों के एनआईआर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में विभिन्न बैंकों में खोले थे 182 अकाउंट
जांच में पता चला है कि ग्रुप की कंपनियों की कोई ऐसी कारोबारी गतिविधियां नहीं है जिससे अधिक रिटर्न का वादा पूरा किया जा सके। शेख और अन्य ने लोगों से जुटाई गई रकम कंपनी के अकाउंट के जरिये अपने निजी खातों में डाला और इस रकम का इस्तेमाल भारी मात्रा में चल और अचल संपत्ति खरीदने में किया गया। आरोप है कि शेख हीरा ग्रुप के नाम पर 24 फर्म का संचालन कर रही थी और देशभर में विभिन्न बैंकों में 182 अकाउंट थे। संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे देशों में 10 बैंक खाते खोले गए थे। बीजू थॉमस केरल स्थित सुवान टेक्नोलॉजी सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एमडी था। उसने ही हीरा ग्रुप की कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया था और उसकी कंपनी ही सभी अकाउंट की जानकारी संभाल रही थी। मौली थॉमस शेख की निजी सहायक के तौर पर काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed