फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Poll Body Notice To Chandrababu naidu over derogatory remark on Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy

Andhra: सीएम रेड्डी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर चंद्रबाबू को ईसी का नोटिस, जवाब के लिए 48 घंटे का समय

Fri, 05 Apr 2024 11:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

आंध्र प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने चंद्रबाबू नायडू को अपने बयान पर सफाई पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। यह नोटिस वाईएसआरसीपी के प्रदेश महासचिव लैला अप्पी रेड्डी की शिकायत के बाद जारी किया गया था।

विज्ञापन
Poll Body Notice To Chandrababu naidu over derogatory remark on Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy
एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी किया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 31 मार्च को आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी को राक्षस और जानवर कहने पर टीडीपी प्रमुख को गुरुवार को नोटिस जारी किया गया था। 
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिस
आंध्र प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने चंद्रबाबू नायडू को अपनी बयान पर सफाई पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है। वाईएआरसीपी के प्रदेश महासचिव लैला अप्पी रेड्डी की शिकायत के बाद चंद्रबाबू नायडू को यह नोटिस जारी किया गया था। 
विज्ञापन


नोटिस के अनुसार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू येम्मिगनूर, मार्कापुरम और बापटला निर्वाचन क्षेत्र में रैली के दौरान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सीएम को राक्षस, चोर और जानवर कहा था। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने भाषणों की समीक्षा की, जो कि उन्हें एक पेन ड्राइव में उपलब्ध कराए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 
बता दें कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 13 मई को होने वाला है। राज्य की विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 88 सीटों की जरूरत होती है। 2014 विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने भारी बहुमत के साथ 102 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं जगन महन रेड्डी की वाईएसआरसीपी ने 67 सीटें जीती थी। भाजपा यहां केवल चार ही सीट जीत पाई थी। 


2019 के विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने 151 सीटे जीतकर सरकार का गठन किया था, जबकि टीडीपी केवल 23 सीटें ही जीत पाई थी। देशभर में 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से मतदान होने वाला है। नतीजे चार जुलाई को जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed