{"_id":"657e1742546411af0e0adef8","slug":"politics-on-surat-diamond-bourse-sharad-pawar-says-diamond-trade-in-mumbai-shifted-to-gujarat-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surat Diamond Bourse: उद्घाटन से पहले शरद पवार का आरोप, मुंबई से गुजरात शिफ्ट किया गया हीरा कारोबार केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Surat Diamond Bourse: उद्घाटन से पहले शरद पवार का आरोप, मुंबई से गुजरात शिफ्ट किया गया हीरा कारोबार केंद्र
Sun, 17 Dec 2023 03:01 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 17 Dec 2023 03:01 AM IST
सार
एनसीपी प्रमुख ने दावा किया कि जब से हीरा व्यापार केंद्र सूरत में शिफ्ट हुआ है, लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। पवार ने कहा कि हीरा कारोबार के कारण लाखों लोगों को रोजगार मिला था।
विज्ञापन
राकांपा प्रमुख शरद पवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने इसे मुंबई से गुजरात शिफ्ट करने का आरोप लगाया है। पवार ने शनिवार को कहा कि पहले हीरा कारोबार सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में था, लेकिन अब इसे सूरत स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के रायगड में पार्टी की स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज जो लोग सत्ता में हैं उनमें देश के बारे में सोचने की क्षमता नहीं है। प्रधानमंत्री सूरत में हीरा कारोबार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पहले यह मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में था, लेकिन इसे यहां से गुजरात स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख ने दावा किया कि जब से हीरा व्यापार केंद्र सूरत में शिफ्ट हुआ है, मुंबई के लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। पवार ने कहा कि हीरा कारोबार के कारण लाखों लोगों को रोजगार मिला था। हीरा व्यापार सूरत में जाने से स्थानीय लोगों की नौकरियां चली जाएंगी। पवार ने यह भी दावा किया कि नैना परियोजना (नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र) के कारण किसानों के रोजगार संसाधन छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से खेती के साथ-साथ किसानों के रोजगार के संसाधन भी खो रहे हैं।
विज्ञापन
सूरत डायमंड बोर्स की खास बातें
सूरत डायमंड बोर्स अंतरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक केंद्र बताया जा रहा है। यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार के लिए एक वैश्विक केंद्र होगा। आयात-निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक 'सीमा शुल्क निकासी गृह', खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग और सुरक्षित वॉल्ट की सुविधा शामिल होगी। चार साल की लागत से तैयार हुए सबसे बड़े डायमंड एक्सचेंज ने अमेरिका के पेंटागन को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के पेंटागन को अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकारी इमारत मानी जाती थी। सूरत का यह डायमंड एक्सचेंज दुनिया का सबसे बड़ा होने के साथ अत्याधुनिक भी है।
मुंबई से गुजरात शिफ्ट किया गया हीरा कारोबार केंद्र