फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics on Coronavirus: Rahul Gandhi attacks on Narendra Modi, Priyanka gandhi wrote a letter to Yogi Adityanath

कोरोना काल में सियासत: 'शेर-ओ-शायरी' और 'चिट्ठियों' से योगी-मोदी पर कांग्रेसी हमला

Thu, 20 May 2021 03:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 May 2021 03:48 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि 'गंगा मां की रेत से दिखता हर शव का कपड़ा कहता है, कि उसी रेत में सर दफ़नाए मोदी सिस्टम रहता है'...

विज्ञापन
Politics on Coronavirus: Rahul Gandhi attacks on Narendra Modi, Priyanka gandhi wrote a letter to Yogi Adityanath
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

कांग्रेस ने अब एकदम नए अंदाज में कोरोना पर सत्ता पक्ष को घेरा है। शेर-ओ-शायरी और कविताओं के माध्यम से सरकार पर तंज कसने और उन्हें जिम्मेदारियों का अहसास दिलाने के लिए इस अंदाज को चुना गया है। यही नहीं कांग्रेस के नेता चिट्ठियों के माध्यम से भी सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता कुछ इसी अंदाज में सरकार को कोरोना में फेल होने का अहसास करा रहे हैं। साथ ही सिस्टम को बेहतर करने का सुझाव भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल और इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने एक साथ शायराना अंदाज में सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने मोदी पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि 'गंगा मां की रेत से दिखता हर शव का कपड़ा कहता है, कि उसी रेत में सर दफ़नाए मोदी सिस्टम रहता है।' मोदी पर इस तरह से चंद लाइनें लिखकर राहुल ने गंगा की रेती में दफनाए गए शवों और फेल हुए सरकारी सिस्टम की पोल खोली है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं मशहूर शायर और कांग्रेसी नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी गंगा की रेती में दफनाए गए शवों पर पीएम मोदी को घेरा। इमरान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'चारों तरफ लाशें बिखरी हैं वो कहता सब चंगा है, फ़र्ज़ी बेटे की करतूतों से आहत मां गंगा है।' 'नींव में लाशें दफनाकर वो महल बनाये सपनों का, ऐसे हाकिम पर शर्मिंदा विजयी विश्व तिरंगा है।' इमरान ने इन लाइनों से उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से वायरल हो रही गंगा की रेती में दफनाए गए शवों की तस्वीरों और सरकार की नाकामी को दिखाया बयां किया है।

प्रियंका ने चिट्ठी लिखकर दिया योगी को सुझाव

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को योगी को तमाम सुझावों वाली चिट्ठी लिखी। ऐसा नहीं है कि प्रियंका ने पहली बार चिट्ठी लिख कर सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग की है। इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी के माध्यम से  सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लोगों की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था। लगातार चिट्ठियों के माध्यम से सरकार पर दवाब बनाने के लिए प्रियंका गांधी अकसर ही ऐसा प्रयोग करती रहती हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट से भी शायराना अंदाज में सरकार पर हमला बोला जा रहा है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को घेरा गया है। '56 इंच के सीने से जलती चिताओं को देखते रहना देशभक्ति नहीं, बल्कि जिंदगियों को बचाना असली देशभक्ति है।' इस ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने कोरोना की मची तबाही और फेल हुए सरकारी सिस्टम से मोदी को घेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed