फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   politics on bjp loss in ayodhya congress said lord ram descendants abused tells nda meaning

Congress: अयोध्या में भाजपा की हार पर कांग्रेस का तंज, कहा- भगवान राम की नगरी के लोगों को गालियां दी जा रहीं

Fri, 07 Jun 2024 09:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Jun 2024 09:42 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा 'अयोध्या के लोगों को जिस तरह से भाजपा की हार के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं, अवध क्षेत्र का निवासी होने के नाते बहुत दुख के साथ मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।'

विज्ञापन
politics on bjp loss in ayodhya congress said lord ram descendants abused tells nda meaning
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जो सबसे चौंकाने वाले नतीजे आए हैं, उनमें अयोध्या में भाजपा की हार भी शामिल है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। अब इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की हार के लिए अयोध्या के लोगों को अपशब्द कहे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


'अयोध्या के लोगों को कहे जा रहे अपशब्द'
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा 'अयोध्या के लोगों को जिस तरह से भाजपा की हार के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं, अवध क्षेत्र का निवासी होने के नाते बहुत दुख के साथ मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। ये मत भूलिए कि भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ, ये उनका जन्मस्थान है और उनका मंदिर यहां बना। जो लोग अयोध्या के वासी हैं, वो भगवान राम की नगरी के वंशज हैं। भगवान राम की नगरी के वंशजों को अपशब्द कहे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका अपमान किया जा रहा है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वहां से भाजपा उम्मीदवार हार गया है।'
विज्ञापन

  कांग्रेस ने एनडीए का बताया मतलब
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि 'महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें (भाजपा) करारा जवाब दिया है। वे अयोध्या में भी सीट नहीं जीत सके और अब अयोध्या के लोगों को गालियां दी जा रही हैं। पवन खेड़ा ने एनडीए का मतलब बताते हुए कहा एनडीए की फुल फॉर्म नायडू डिपेंडेंट अलायंस (नायडू निर्भर गठबंधन) या नीतीश निर्भर गठबंधन है।'


पवन खेड़ा ने कहा 'क्या कभी ऐसा हुआ है, जब पार्टी ने ही अपने नेता का चुनाव नहीं किया और गठबंधन के नेता पहले चुनाव कर रहे हैं। यह डर दिखाता है। आप गठबंधन के लिए नीतीश और नायडू पर निर्भर हैं। आपकी कैबिनेट के 17 सदस्य चुनाव हार गए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed