{"_id":"61a8c0704e32372c82634af7","slug":"politics-intensifies-on-the-question-on-gujarat-riots-in-cbse-12th-exam-owaisi-justified-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवाल पर सियासत: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में गुजरात दंगे के प्रश्न पर राजनीति गरमाई, ओवैसी ने ठहराया सही ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सवाल पर सियासत: सीबीएसई 12वीं परीक्षा में गुजरात दंगे के प्रश्न पर राजनीति गरमाई, ओवैसी ने ठहराया सही
Thu, 02 Dec 2021 06:17 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:17 PM IST
सार
पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पूछे गए सवाल को सही ठहराते हुए कहा कि यह एक तथ्यात्मक प्रश्न है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बुधवार को हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा में समाजशास्त्र के एक पेपर में आए सवाल को लेकर विवाद हो गया। सवाल गुजरात दंगों को लेकर था। सीबीएसई इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कह चुका है लेकिन अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस सवाल को सही ठहराया है।
विज्ञापन
ओवैसी ने ठहराया सही
पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 12वीं परीक्षा में पूछे गए सवाल को सही ठहराते हुए कहा कि यह एक तथ्यात्मक प्रश्न है। 2002 में दंगों की निगरानी करने वाले सीएम अब पीएम हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा- इसमें गलती कहां हुई है?
विज्ञापन
वहीं, सीबीएसई ने गुजरात दंगे पर पूछे गए इस सवाल पर अपनी गलती स्वीकार की है। सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र में ऐसे सवाल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 12वीं के समाशास्त्र के पेपर के पूछा गया था कि 2002 में गुजरात दंगे किस सरकार के दौरान हुए थे।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र में यह सवाल पूछा गया था कि 2002 में गुजरात में मुस्लिम विरोधी हिंसा किस सरकार के तहत हुई थी। प्रश्न के चार विकल्प इस प्रकार थे। कांग्रेस, बीजेपी, डेमोक्रेटिक, रिपब्लिकन। विवाद बढ़ता देख सीबीएसई ने इस पर खेद व्यक्त किया।