फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics Congress targeted the Modi Government regarding Minister of State for Home Affairs Ajay Kumar Mishra and inflation

सियासत: कांग्रेस ने केंद्र को संसद के बाद सोशल मीडिया पर घेरा, पूछा- आखिर ये कैसा दबाव है..

Thu, 16 Dec 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/लखनऊ।
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/लखनऊ। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Dec 2021 03:38 AM IST
सार

लखीमपुर कांड में एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कांग्रेस, सपा समेत सभी प्रमुख विपक्षी दल एक बार फिर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस लोकसभा से लेकर ट्विटर के जरिए लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है।

विज्ञापन
Politics Congress targeted the Modi Government regarding Minister of State for Home Affairs Ajay Kumar Mishra and inflation
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किसानों के मुद्दे के बाद अब लखीमपुर कांड को लेकर केंद्र सरकार की मुसीबत बढ़ सकती है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी महंगाई और अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुखर हो गया है। 

विज्ञापन


लखीमपुर कांड में एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद कांग्रेस, सपा समेत सभी प्रमुख विपक्षी दल एक बार फिर हमलावर हो गए हैं। कांग्रेस लोकसभा से लेकर ट्विटर के जरिए लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। बुधवार को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में लखीमपुर हिंसा और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफा को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया वहीं लखनऊ में यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा और कांग्रेस के विधायकों ने इस मुद्दे पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इन दोनों मामले को लेकर मौजूदा सत्र के दौरान संसद के भीतर और संसद के बाहर भी उठाने की योजना बनाई है। कांग्रेस ने रणनीति बनाई है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर लगातार भाजपा और मोदी सरकार दबाव बनाया जाए और उनके इस्तीफा की मांग जारी रखी जाए। इसके साथ ही कांग्रेस ने बुधवार को लगातार कई ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने अपने मुख्य ट्विटर अकाउंट से पहले #PriceRise के साथ महंगाई को लेकर कई ट्वीट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'देश में बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार: सरकार का लालच और टैक्स वसूली की भूख।' राहुल गांधी ने एक खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'नए भारत' में महंगाई का नया नाम 'टैक्स वसूली!'

"जनवरी 2021 से लगातार बढ़ रही है थोक महंगाई, अप्रैल से शुरू होकर लगातार आठ महीने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर दहाई अंक में बनी हुई है। यह सब जन विरोधी सरकार की करतूत है।"

"चाहे खुदरा हो या थोक महंगाई, जब बढ़ती है तो मार आम आदमी की जेब पर ही पड़ती है। जिस हिसाब से महंगाई बढ़ रही है, ऐसा लगता है कि लोगों की अब जेब ही नहीं बचेगी।"

"वक्त बीतने के साथ ही यह और स्पष्ट हो गया है कि बढ़ती हुई महंगाई की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ टैक्सजीवी सरकार और उसका लालच ही है। जनता को महंगाई के दलदल में फंसाकर तबाही के कगार पर पहुंचाने वाली मोदी सरकार को माफ नहीं किया जा सकता है।"
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, "एक और "मास्टरस्ट्रोक", एक और रिकॉर्ड टूटा, थोक महंगाई दर अब 12 साल के उच्च स्तर पर। वाह मोदी जी वाह।" 

इसके बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग को लेकर #टेनी_को_बर्खास्त_करो के साथ कई ट्वीट किए। कांग्रेस ने लिखा, "अजय मिश्र टेनी को लेकर जो प्यार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दिखा रहे हैं, उसे देशवासी ना कभी भुला पाएंगे ना माफ कर पाएंगे।"

"धमकी देने के लिए कुख्यात गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की हरकतें लगातार गिरती जा रही है। उसे बर्खास्त ना करके पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह क्या संदेश देना चाहते हैं?" "आखिर ये कैसा दबाव है, जो कर रहे टेनी का बचाव है।"

लोकसभा में हंगामा : अजय मिश्र के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर बुधवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने दिनभर सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। इस बीच, मामले को तूल पकड़ता देख पार्टी नेतृत्व ने अजय मिश्र को दिल्ली तलब किया है। बुधवार शाम टेनी दिल्ली पहुंच गए। लोकसभा में बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मसले पर स्थगन प्रस्ताव दिया। कांग्रेस सदस्यों ने प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा की मांग की। 

स्पीकर के इनकार के बाद कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके व एनसीपी के सदस्य वेल में पहुंच गए और तख्तियां लहराकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने वेल में हंगामा कर रहे सदस्यों से मास्क पहनने को कहा। हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल करीब आधा घंटा चला। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन फिर जुटा, लेकिन स्थिति में बदलाव न होने पर कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

लखनऊ में पैदल मार्च
कांग्रेस विधायकों ने इस मसले पर यूपी विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा जीपीओ से विधानभवन तक पैदल मार्च किया। लखीमपुर खीरी हिंसा को पूर्व नियोजित साजिश बताने वाली एसआईटी रिपोर्ट के बाद विपक्ष केंद्र पर हमलावर है। मामले में टेनी का बेटा आशीष मिश्र मुख्य आरोपी है।

टेनी ने पत्रकारों से की बदसुलूकी, गालियां दीं
ओयल के मोतीपुर गांव में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने गए गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर भड़क गए कि आशीष के खिलाफ नई धाराएं जोड़ने के बारे में उन्हें क्या कहना है। मिश्र अभद्रता करते हुए गालियां देने लगे और पत्रकार पर झपट पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महंगाई पर चर्चा नहीं
हंगामे के कारण बुधवार को महंगाई पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई। चर्चा का नोटिस कांग्रेस ने दिया था। विनियोग बिलों पर चर्चा भी आगे नही बढ़ पाई।

राहुल बोले-टेनी को बर्खास्त करें
स्थगन प्रस्ताव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एसआईटी की रिपोर्ट का जिक्र किया और कहा कि सरकार गृह राज्यमंत्री को तुरंत बर्खास्त कर पीड़ित परिवारों को न्याय सुनिश्चित करे।

शून्यकाल में मामले उठाने का मौका मिलेगा। आज के एजेंडे में महंगाई भी है। इस पर चर्चा न कर जनता को क्या संदेश देंगे। -ओम बिरला, स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed