फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: BJP tried to create caste equation through electoral team

राजनीति : भाजपा ने की चुनावी टीम के जरिये जातीय समीकरण साधने की कवायद

Thu, 09 Sep 2021 07:12 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 07:12 AM IST
सार

किसान आंदोलन में जाट बिरादरी की मुखर भूमिका के कारण जाट बिरादरी के कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाया। सह प्रभारियों में जाट, यादव, दलित, राजपूत, भूमिहार और ब्राह्मण बिरादरी को जगह दी।

विज्ञापन
Politics: BJP tried to create caste equation through electoral team
up election 2022 - फोटो : jp nadda twitter handle

विस्तार

भाजपा ने चुनावी टीम के जरिये भी जातीय समीकरण साधने की कवायद की है। नई टीम के मुखिया प्रधान ओबीसी हैं। जबकि सह प्रभारियों में जाट, यादव, दलित, राजपूत, भूमिहार और ब्राह्मण बिरादरी को जगह दी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन में जाट बिरादरी की मुखर भूमिका के कारण इसी बिरादरी के कैप्टन अभिमन्यु को सह प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त यादव बिरादरी से शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी हैं। भूमिहार बिरादरी से विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय ब्राह्मण, दलित अर्जुन राम मेघवाल दलित, अनुराग ठाकुर राजपूत बिरादरी से हैं। वहीं सह प्रभारी शोभा करंदलाजे वोक्कालिगा बिरादरी से हैं।
विज्ञापन


यूपी के लिए सबसे बड़ी टीम
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी, सांसद सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर सह प्रभारी बनाए गए। सांसद संजय भाटिया को पश्चिम, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज, राष्ट्रीय सचिव वाई सत्या को अवध, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर व राज्य के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में भी सहप्रभारी
उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी की मदद के लिए पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। मणिपुर में प्रतिमा भौमिक और असम सरकार में मंत्री अशोक सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी और हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी व विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोवा में दर्शन जर्दोश व जी किशन रेड्डी को सह प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed