फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: BJP loots every crop from millet to paddy; AAP attacks for not buying at MSP

Politics: बाजरे से लेकर धान तक हर फसल पर भाजपा की लूट; MSP पर खरीद न होने पर आप ने बोला हमला

Sun, 05 Oct 2025 09:51 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 05 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
Politics: BJP loots every crop from millet to paddy; AAP attacks for not buying at MSP
अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में धान और बाजरे की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हुए 14 दिन हो चुके हैं, लेकिन किसानों को अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकांश मंडियों में किसानों को केवल 1700-1900 प्रति क्विंटल मिल रहा है, जबकि केंद्र द्वारा तय एमएसपी 2389 है। इसका मतलब है कि किसानों को प्रति क्विंटल 500-700 रूपये तक का सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ढांडा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को मंडियों में दलालों और बिचौलियों के हवाले कर दिया है। किसानों को खुले में फसल रखने और सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि सरकार की व्यवस्था कहीं दिखाई नहीं देती।
विज्ञापन


मंडियों में हालात बेकाबू
22 सितंबर से खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद लगभग 70 प्रतिशत मंडियों में हालात बेकाबू हैं। बारदाने की कमी, तौल कांटों की खराबी, नमी के नाम कटौती और प्रशासनिक लापरवाही से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोहतक, गोहाना, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल और पानीपत में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे पड़ा सड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी में अभी भी बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। मजबूरी में किसान बाजरा  1400-1600 रूपये प्रति क्विंटल में बेचने को मजबूर हैं, जिससे हर बोरी पर  700-800 रूपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और बर्बादी ने बढ़ाई परेशानी
उन्होंने कहा कि बारिश से फसल और खराब हो रही है, लेकिन सरकार ने राहत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नमी की सीमा 17-18 प्रतिशत पर स्थिर होने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। ढांडा ने मांग की कि नमी की सीमा कम से कम 25 प्रतिशत तक बढ़ाई जाए और सभी मंडियों में डिजिटल कांटे लगाए जाएँ ताकि तौल में धांधली रोकी जा सके।


ढांडा ने कहा कि बाढ़ और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवज़ा अब तक नहीं मिला। किसान पूरी मेहनत और सालभर की कमाई खो चुके हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भीगी फसल का पूरा मुआवज़ा दिया जाए और खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इतना ही नहीं, अनुराग ढांडा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो आप किसानों के हक के लिए आंदोलन करने से नहीं हिचकिचाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को सिर्फ वोट बैंक समझती है, इसलिए आज प्रदेश का किसान बीजेपी से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed