फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Politics: Annamalai taunts non-BJP parties meeting in Bengaluru to form opposition alliance

Politics: 'तीन महीने से ज्यादा नहीं चल सकता एक व्यक्ति के खिलाफ गठबंधन'; विपक्षी बैठक से पहले अन्नामलाई का वार

Mon, 17 Jul 2023 01:11 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 01:11 AM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने यह भी कहा कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा की ओर से पूरे तमिलनाडु में 12,600 ग्राम पंचायतों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि ये विरोध सब्जियों की कीमतों, बिजली की कीमतों और बांड पंजीकरण की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ होगा। 

विज्ञापन
Politics: Annamalai taunts non-BJP parties meeting in Bengaluru to form opposition alliance
के अन्नामलाई - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में आज होने वाली विपक्षी दलों की बड़ी बैठक से पहले ही तमिलनाडु की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस गठबंधन की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने सभी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि  एक व्यक्ति के खिलाफ गठबंधन तीन महीने से ज्यादा नहीं चल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक के बारे में जानना नहीं चाहता। 

विज्ञापन


वहीं, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी के विवाद का जिक्र करते हुए अन्नामलाई ने सिद्धारमैया और स्टालिन दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब कावेरी प्रबंधन बोर्ड होता है, तो राज्य के सीएम को यह कहने का कोई अधिकार नहीं है कि वह तमिलनाडु को पानी नहीं देंगे। हालांकि हकीकत यह है कि तमिलनाडु सरकार ने भी इस बारे में कोई प्रतिक्रिया या निंदा नहीं की है। इस स्थिति को देखकर मुझे दुख होता है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इन हालातों और बयानों को देखते हुए विपक्ष की बैठक में शामिल हो रहे मुख्यमंत्री स्टालिन को वहां इसकी निंदा करनी चाहिए। साथ ही अन्नामलाई ने चेतावनी भी दी। उन्होंने  कहा कि अगर स्टालिन इसकी निंदा किए बिना लौट आए तो हम तमिलनाडु में भाजपा की ओर से काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने यह भी कहा कि आने वाली 23 तारीख को भाजपा की ओर से पूरे तमिलनाडु में 12,600 ग्राम पंचायतों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि ये विरोध सब्जियों की कीमतों, बिजली की कीमतों और बांड पंजीकरण की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed