फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political worker Tehseen Poonawalla Request CJI to take cognizance regarding internet ban during Farmer protest

प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट पर पाबंदी को लेकर चीफ जस्टिस से संज्ञान लेने का अनुरोध

Tue, 09 Feb 2021 03:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 09 Feb 2021 03:44 AM IST
विज्ञापन
Political worker Tehseen Poonawalla Request CJI to take cognizance regarding internet ban during Farmer protest
चीफ जस्टिस एसए बोबडे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

राजनीतिक कार्यकर्ता और स्तंभकार तहसीन पूनावाला ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे को पत्र लिखकर प्रदर्शनों के दौरान इंटरनेट बंद करने का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


पूनावाला ने पत्र में लिखा, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दुनियाभर में लोकतांत्रिक देशों में सबसे ज्यादा इंटरनेट पर पाबंदी लगाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। मैं बेहद चिंता के साथ आपको प्रदर्शनाें के दौरान सरकार द्वारा इंटरनेट पर मनमानी पाबंदी लगाए जाने के मुद्दे पर संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं।
विज्ञापन


पूनावाला ने शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा, आज इंटरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मेडिकल रिकॉर्ड से लेकर दैनिक आजीविका तक के मामलों में इंटरनेट मानव जीवन में बेहद जरूरी है। सरकार और उसके समर्थक असहमति जताने वाले अधिकतर लोगों पर हमलावर होते हुए उन्हें राष्ट्रविरोधी व आतकंवादी कह देते हैं और खुलकर बोलने नहीं देते जबकि वे खुद घृणास्पद और भड़काऊ भाषण देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed