फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Political Strategist Prashant Kishor meeting Congress President Sonia Gandhi and other leaders big announcement may follow news in hindi

प्रशांत किशोर के बड़े एलान की तैयारी: सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में हुई बैठक, कांग्रेस के बड़े नेता भी रहे मौजूद

Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 16 Apr 2022 06:17 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने अपने प्रजेंटेशन में कहा कि कांग्रेस पार्टी को 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़ना चाहिए। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना चाहिए। प्रशांत किशोर की बातों पर राहुल गांधी ने भी सहमित जताई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने पार्टी में कोई खास पद नहीं मांगा है।

विज्ञापन
Political Strategist Prashant Kishor meeting Congress President Sonia Gandhi and other leaders big announcement may follow news in hindi
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

विस्तार

अब तक कई राजनीतिक दलों के रणनीतिक सलाहकार की भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर बड़ा एलान करने वाले हैं। इसके संकेत मिले हैं 10 जनपथ पर आज उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ हुई मुलाकात से। बताया गया है कि प्रशांत किशोर सोनिया से मिलने उनके आवास पहुंचे। यहां पहले ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि किशोर बैठक के बाद कोई बड़ा एलान करने वाले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित कांग्रेस पार्टी की बैठक करीब 4 घंटे तक चली। बैठक में प्रशांत किशोर ने नेताओं को प्रेजेंटेशन दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कुछ बड़े नेताओं के सामने पेश की। उनके इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम बनाई जाएगी, जो कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने अपने प्रजेंटेशन में कहा कि कांग्रेस पार्टी को 370 सीटों पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़ना चाहिए। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में कांग्रेस को गठबंधन में लड़ना चाहिए। प्रशांत किशोर की बातों पर राहुल गांधी ने भी सहमित जताई है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशांत किशोर आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन उन्होंने पार्टी में कोई खास पद नहीं मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह और अजय माकन शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से अटकलें हैं कि प्रशांत किशोर को गुजरात चुनाव में कांग्रेस बड़ी भूमिका दे सकती है। इससे पहले एक इंटरव्यू में खुद प्रशांत ने मई में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा एलान करने की बात कही थी। 

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की टीम गुजरात में सर्वे भी कर रही है। इस बैठक से पहले प्रशांत किशोर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिल चुके हैं। बता दें कि पंजाब चुनाव से पहले भी प्रशांत किशोर की कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ कई मुलाकातें हुई थीं। इस दौरान उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी चली थीं। हालांकि, किशोर और कांग्रेस में बात नहीं बनी।


गुजरात-हिमाचल प्रदेश चुनाव पर नजर
गौरतलब है कि इस साल के अंत में भाजपा के सामने गुजरात और हिमाचल प्रदेश को बचाने की बड़ी चुनौती होगी। दोनों ही राज्यों में उसके सामने कांग्रेस टक्कर में नजर आएगी। ऐसे में सोनिया और राहुल गांधी इन दोनों ही राज्यों में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed