लालू यादव की सजा पर बीजेपी ने कसा तंज, गिरिराज बोले- जैसी करनी-वैसी भरनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 7-7 सालों की सजा का ऐलान किया गया है। 7 साल की सजा आईपीसी की धारा के तहत दी गई है वहीं 7 की साल की सजा भ्रष्टाचार अधिनियमों की रोकथाम के तहत दी गई है।
लालू प्रसाद यादव की सजा पर उनके बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव की जिंदगी को खतरा है, बीजेपी उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रही है।
We will challenge it in HC. We Will decide further strategy on basis of overall judgement in all 4 cases. I am sure there is threat to Lalu Ji's life, looking at the conspiracy being planned by BJP: Tejashwi Yadav on Lalu Yadav sentenced to 7 yrs in prison in Dumka treasury case pic.twitter.com/dlyFWGUuYv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 24 March 2018
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। ये फैसला कोर्ट का है किसी राजनीतिक दल का नहीं। उन्होंने कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी।
Kanoon apna kaam karta hai. Ispar meri koi tippni nahi hai. Na ye koi party ka judgement hai. Jaisi karni, waisi bharni: Union Minister Giriraj Singh on Lalu Prasad Yadav sentenced to 7 years in prison in Dumka treasury case pic.twitter.com/h6wjrtaQ49
— ANI (@ANI) 24 March 2018
लालू यादव समेत दोषी ठहराए गए सभी 19 लोगों की सजा पर तीन दिनों तक सुनवाई हुई। 21 से 23 मार्च तक सुनवाई के बाद शनिवार को सजा का ऐलान किया गया। इससे पहले आरजेडी चीफ को हाईकोर्ट से झटका लगा था। चाइबासा मामले में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई थी।