{"_id":"688ca164f55848c59b0b5436","slug":"political-parties-launching-media-outlets-hurts-journalism-telangana-cm-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: सीएम रेवंत रेड्डी बोले- मीडिया संस्थान शुरू कर पत्रकारिता को नुकसान पहुंचा रहे राजनीतिक दल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: सीएम रेवंत रेड्डी बोले- मीडिया संस्थान शुरू कर पत्रकारिता को नुकसान पहुंचा रहे राजनीतिक दल
Fri, 01 Aug 2025 04:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हैदराबाद।
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हैदराबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:43 PM IST
सार
Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने फायदे के लिए मीडिया संस्थान चलाने वाले राजनीतिक दलों की आलोचना की और कहा कि इससे पत्रकारिता की साख को नुकसान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार बिना योग्यता के कई लोग खुद को सोशल मीडिया पत्रकार बता देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा मीडिया माहौल इतना खराब हो चुका है कि ईमानदार पत्रकारों को खुद को साबित करने के लिए सेमिनार करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ए. रेवंत रेड्डी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को उन राजनीतिक दलों की आलोचना की, जो अपने लाभ के लिए मीडिया संस्थान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पत्रकारिता को नुकसान पहुंचता है। एक तेलुगू दैनिक की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने याद दिलाया कि पहले राजनीतिक दल अपने विचारों को जनता तक पहुंचाने के लिए अखबार शुरू करते थे।
उन्होंने कहा, लेकिन आजकल कुछ अजीब प्रवृत्तियां देखने को मिल रही हैं। कुछ दल अपना मीडिया प्लेटफॉर्म इसलिए शुरू करते हैं, ताकि अपनी गड़बड़ियों को छिपा सकें, अपनी संपत्तियों की रक्षा कर सकें और जो लोग सवाल उठाते हैं उनकी छवि को खराब कर सकें।
ये भी पढ़ें: पुणे में आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बवाल, दौंड तालुका के यवत गांव में भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
रेड्डी ने कहा कि अब राजनेताओं को यह समझने में देर नहीं लगती कि किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रिपोर्टर असली पत्रकार है या किसी पार्टी से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता, जो पत्रकार की तरह पेश आ रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को सलाह दी कि वे खुद को ऐसे मीडिया कर्मियों से अलग रखें जो राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा, आज ऐसा व्यक्ति भी पत्रकार बन रहा है, जिसे एक अक्षर भी नहीं आता। अगर उससे पूछें तो वह कहता है कि मैं सोशल मीडिया पत्रकार हूं। वह खुद को पत्रकार बताता है। रेड्डी ने यह भी कहा कि वह कभी-कभी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सख्त भाषा का प्रयोग कर लेते हैं, लेकिन वह ऐसा जवाब में करते हैं, क्योंकि विरोधी भी उनके खिलाफ इसी तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जनहित याचिका, राजनीतिक दलों को POSH कानून के दायरे में लाने की थी मांग
उन्होंने कहा कि आज की मीडिया प्रणाली इतनी उलझी हुई है कि ईमानदार पत्रकारों को यह बताने के लिए सेमिनार करने पड़ते हैं कि असली पत्रकार कौन है। रेड्डी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पाकिस्तान की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।