{"_id":"699af6b3e10b4d987904dd1c","slug":"political-fight-shouldn-t-be-at-expense-of-country-s-honour-bengal-min-slams-shirtless-protest-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: 'देश की गरिमा की कीमत पर न हो राजनीतिक लड़ाई', सुप्रियो ने की कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: 'देश की गरिमा की कीमत पर न हो राजनीतिक लड़ाई', सुप्रियो ने की कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आलोचना
Sun, 22 Feb 2026 05:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Feb 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो
- फोटो : एक्स/बाबुल सुप्रियो
पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री बाबुल सुप्रियो ने रविवार को नई दिल्ली में एआई समिट में युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन की आलोचना की। सुप्रियो ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई कभी भी देश की प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं होनी चाहिए।
मंत्री बाबुल सुप्रियो ने क्या कहा?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता सुप्रियो ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है। लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, एआई समिट में युवा कांग्रेस के सदस्यों की ओर से किए गए शर्टलेस प्रदर्शन से खराब निर्णय की झलक मिलती है। ऐसे मंच पर जहां अंतरराष्ट्रीय नेता और वैश्विक कारोबारी मौजूद थे, इस तरह का व्यवहार हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को लेकर गलत संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि जब भारत का प्रतिनिधित्व दुनिया के सामने किया जा रहा है, तो व्यक्तिगत नाटक या राजनीतिक नाटक दिखाने की बजाय समझदारी और संयम दिखाना चाहिए। मंत्री ने कहा, राजनीतिक मतभेदों से लगातार लड़ाई लड़ी जा सकती है। लेकिन कभी भी राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की कीमत पर नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा मोबाइल फोन? सीएम ने सोशल मीडिया की लत पर जताई चिंता
पूरा मामला क्या हुआ था?
20 फरवरी को युवा कांग्रेस के एक समूह ने दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के पदर्शनी हॉल में शर्टलेस प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लिखी हुई टी-शर्ट्स पकड़कर प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसमें व्यापक साजिश की जांच की जा रही है।
भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन
दिल्ली में 21 फरवरी को भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस मुख्याल के सामने प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों को 'देशद्रोही' बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। भारत मंडपम में आयोजित इस बड़े सम्मेलन में कई राष्ट्राध्यक्ष, एआई क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां, अकादमिक और शोधकर्ता, वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन