{"_id":"5f6e617b8ebc3e9b9f371772","slug":"policemen-tired-of-goat-service-in-police-station-in-bardhaman-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्धमान : थाने में बकरी की सेवा से थके पुलिसकर्मी, कर रहे मालिकों की तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बर्धमान : थाने में बकरी की सेवा से थके पुलिसकर्मी, कर रहे मालिकों की तलाश
Sat, 26 Sep 2020 04:50 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्धमान।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल के पूर्बा बर्धमान जिले का एक थाना पिछले हफ्ते भर से लोगों के कौतूहल का विषय बना हुआ है। यहां चार बकरियां बंधी हुई हैं। इनमें से एक बकरी ने दो बच्चों को जन्मा है।
विज्ञापन
पिछले छह दिन से इन बकरियों के खाने-पीने का इंतजाम करने वाली पुलिस अब ऐसे स्वयंसेवियों को तलाश रही है जो इनकी देखभाल कर सकें। पुलिस इनकी देखभाल करते हुए थक गई है। दरअसल छह दिन पहले रात को पेट्रोलिंग के दौरान इन चार बकरियों को पकड़ा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके मालिक को खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन वह मिला नहीं, ऐसे में बकरी चोरों से इन्हें बचाने के लिए पुलिस इन्हें थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि अब हम बकरियों को खिलाने और उन्हें की देखभाल करने से थक गए हैं। हम मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पर्याप्त सबूत देने के बाद अपनी बकरियों को वापस ले जा सकते हैं।
विज्ञापन